CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली

DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
DA DR Discrimination Chhattisgarh
DA DR Discrimination Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता और भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने में पिछले कई वर्षों से (DA DR Discrimination Chhattisgarh)

दोहरी नीति अपना रही है। नामदेव ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को केंद्र सरकार के बराबर एरियर सहित डीए-डीआर का नगद भुगतान कर रही है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के आदेश जारी होते ही उसी तिथि और दर से डीए-डीआर का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने इसे एक ही राज्य में भेदभावपूर्ण रवैया बताया।

वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि हाल ही में बिजली विभाग में 14 अक्टूबर 2025 को केंद्र के समान 58% डीए-डीआर एरियर सहित देने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि सिविल सेवा के कर्मचारियों और पेंशनरों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला। यह स्थिति प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य के सभी कर्मचारी संगठन मतभेद छोड़कर इस (DA DR Discrimination Chhattisgarh) नीति के खिलाफ एकजुट हों।

नामदेव ने कहा कि कर्मचारी संगठनों की आपसी फूट का सबसे बड़ा नुकसान राज्य के बुजुर्ग पेंशनरों को हो रहा है। कई गुटों में बंटे कर्मचारी संगठन अपने व्यक्तिगत श्रेय और फोटो पॉलिटिक्स में उलझे रहते हैं, जिससे सरकार पर कोई दबाव नहीं बन पाता। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और संचालनालय के कर्मचारियों में भी आपसी मतभेद है, जिसका फायदा सरकार उठा रही है। यही वजह है कि आंदोलन और हड़तालें असरदार नहीं हो पातीं।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश सरकार से बिना एरियर डीआर देने की सहमति मांगी थी। जिस पर मध्यप्रदेश ने 15 अक्टूबर 2025 को जवाब देकर अपने पेंशनरों को 2% डीआर एरियर सहित प्रदान कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार अब (DA DR Discrimination Chhattisgarh) बिना एरियर डीआर आदेश दीपावली से पहले जारी करने की तैयारी में है। इसे लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने घोषणा की है कि वे दीपावली पर बिना एरियर आदेश की “होली” जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

महासंघ की संयुक्त विज्ञप्ति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेश प्रमुख द्रौपदी यादव, मंत्री रामनारायण ताटी, पूरन सिंह पटेल, संगठन मंत्री टीपी सिंह, और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने मांग की है कि राज्य सरकार दोहरी नीति समाप्त कर सभी को समान डीए-डीआर प्रदान करे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र के समान तिथि और दर से डीए-डीआर नहीं दिया जाएगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

SE Suspended : मासूम की मौत पर नगर निगम सख्त, एसई सस्पेंड, दो इंजीनियर पर बैठी जांच
Chhattisgarh Teacher Kidnap Case: परिचित ऑटो चालक के साथ गई शिक्षिका, फिर पति से मांगी पाँच लाख की फिरौती—भिलाई में सनसनी
Cold Wave Chhattisgarh : दो दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश में लौटेगी ठंड, तापमान में गिरावट तय
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : फार्मेसी सेक्टर बनेगा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़, रिसर्च और नवाचार से बदलेगी तस्वीर – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Bhupesh Baghel Controversy : ‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’… सोशल मीडिया पर भाजपा का रैप वार, सियासत में बढ़ी तल्खी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?