CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DC vs LSG : सांसें रोक देने वाले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया, आशुतोष व विप्रज रहे गेमचेंजर

DC vs LSG : सांसें रोक देने वाले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया, आशुतोष व विप्रज रहे गेमचेंजर

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share
DC vs LSG
DC vs LSG

सीजी भास्कर, 24 मार्च : अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के खिलाफ सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेला, जिसमें 1 विकेट से जीत दर्ज की.

मैच में लखनऊ टीम (DC vs LSG) की शुरुआत बेहद शानदार हुई थी. ओपनर मिचेल मार्श ने 21 और तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. पूरन ने 30 गेंदों पर 75 रन और मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रन जड़े. पूरन ने 7 और मार्श ने 6 छक्के जमाए. आखिर में डेविड मिलर ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए.

एक समय लखनऊ (DC vs LSG) ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना डाले थे. तब लग रहा था कि लखनऊ टीम 250 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराई. उन्होंने लखनऊ टीम को 8 विकेट गंवाकर 209 के स्कोर पर ही रोक दिया. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके. विप्रज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया.

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs LSG) ने 210 रन का टारगेट 20वें ओवर में तीसरी बॉल पर चेज किया। आशुतोष शर्मा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। वे 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। विशाखापट्टनम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 72 और निकोलस पूरन ने 75 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। जैक फ्रेजर-मैगर्क 1, अभिषेक पोरेल शून्य और समीर रिजवी 4 रन बनाकर आउट हो गए।

ऐसे में 7वें नंबर पर उतरे आशुतोष शर्मा ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। अभिषेक ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 48 रन की अहम साझेदारी की। फिर विपराज निगम के साथ 55 रन जोड़े। आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और एक विकेट बाकी था। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहली बॉल पर शाहबाज अहमद को स्टंप करने का मौका गंवा दिया।

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में पंत को खरीदा (DC vs LSG)

दिल्ली और लखनऊ दोनों ही टीमों का लक्ष्य आईपीएल के इस नए सीजन में जीत से आगाज करने पर है. इस मुकाबले में सबकी निगाहें ऋषभ पंत और अक्षर पटेल पर हैं. पंत पिछले आईपीएल सीजन तक दिल्ली टीम का हिस्सा थे.

पंत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीद लिया था. आईपीएल के जरिए पंत सफेद गेंद के प्रारूप में खुद को स्थापित करना चाहेंगे. ऋषभ पंत चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

दूसरी ओर केएल राहुल हैं जो यह मैच नहीं खेल रहे हैं. राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं. हालांकि राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण है.

दिल्ली की टीम में साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं, जो पिछले साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान संभाल रहे थे. दिल्ली ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है. कागज पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आती है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

ऐसा है दोनों टीमों के बीच (DC vs LSG)

देखा जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक पांच मैच खेले गए हैं. इस दौरान तीन मैचों में लखनऊ ने जीत हासिल की है. जबकि एक मुकाबला दिल्ली ने जीता. आईपीएल 2024 में दोनों ही मैचों में दिल्ली ने लखनऊ को पराजित किया था.

गुस्सा हो रहे हो आप… Suryakumar Yadav Press Conference में पाकिस्तानी रिपोर्टर को मिला करारा जवाब
IPL Ticket Scam : आईपीएल टिकटों पर ‘ब्लैक’ डकैती! रायपुर में मची खुली लूट, 3 हजार वाला टिकट 6 हजार में बेच रहे दलाल
Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1
छत्तीसगढ़ पर उड़ीसा की शानदार जीत, संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में जगह पक्की
GT vs CSK : प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए चेन्नई की आखिरी जंग, अहमदाबाद में होगी कांटे की टक्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?