CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Deputy CM’s Bungalow : आधी रात उपमुख्यमंत्री के बंगले का किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा

Deputy CM’s Bungalow : आधी रात उपमुख्यमंत्री के बंगले का किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share
Deputy CM's Bungalow
Deputy CM's Bungalow

सीजी भास्कर, 20 मार्च : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वसंत विहार चौक से अपोलो अस्पताल रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के चलते स्थानीय लोग नाराज हैं। बुधवार रात, गुस्साए नागरिकों ने डिप्टी सीएम अरूण साव (Deputy CM’s Bungalow) के आवास का घेराव किया। इससे पहले, वे बेलतरा विधायक के कार्यालय भी पहुंचे थे।

नाराज लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। प्रभावित व्यक्तियों ने तोड़फोड़ के बाद उचित मुआवजे और पुनर्वास के लिए स्थान की मांग की।

रहवासियों का कहना है कि वे वर्षों से उसी स्थान पर निवास कर रहे थे, और जिनके मकान सड़क के किनारे थे, वे छोटे-मोटे व्यवसाय करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। जिला प्रशासन ने बलात उनके मकान गिरा दिए, जिससे उनके पास रहने और जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा है। इस स्थिति में, उन्हें बेघर होना पड़ रहा है।

इस दौरान महिलाओं और अन्य नाराज लोगों ने शासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि जिला प्रशासन ने गरीब परिवारों को बेघर कर दिया है, और उनका यह व्यवहार तानाशाही है।

इस बीच, डिप्टी सीएम के बंगले (Deputy CM’s Bungalow) के बाहर खड़ी महिलाओं और पुरुषों में से तीन सदस्यों को अंदर बुलाया गया। डिप्टी सीएम अरूण साव के प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि वह उनकी बात डिप्टी सीएम तक पहुंचाएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। इसके बाद, लोग शांत हो गए।

गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”
Sakti Murder Case : “पैसे दे दो” से शुरू हुई बहस, कत्ल तक पहुंची कहानी: दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने की भी कोशिश
Chhattisgarh Women Empowerment : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया युग, आगामी वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित
CEO Notice Bemetara : संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण में लापरवाही, सीईओ और 16 पटवारियों को नोटिस
बीजेपी नेता ने पटवारी और ऑपरेटर को पीटा, ऑफिस में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव और उनकी टीम को नहीं मिला अमेरिका दौरा का वीजा, चार दिन दिल्ली में रुकने के बाद लौटे छत्तीसगढ़

31/08/2024
SECL Kusmunda
छत्तीसगढ़

SECL Kusmunda : पीएफ लोन की फाइल रोककर मांग रहा था ‘कमीशन’, क्लर्क की हेकड़ी एसीबी ने निकाली

10/05/2026
Congress Protest
छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Protest : रायपुर में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंची कांग्रेस, भूपेश-बैज समेत कई नेता, पुलिस के साथ झड़प

17/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?