CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DK Shivakumar CM Claim : कर्नाटक में ‘शिव’ शक्ति परिवर्तन…? विधायक का दावा – दो से तीन महीने में मुख्यमंत्री बनेंगे डीके शिवकुमार..!

DK Shivakumar CM Claim : कर्नाटक में ‘शिव’ शक्ति परिवर्तन…? विधायक का दावा – दो से तीन महीने में मुख्यमंत्री बनेंगे डीके शिवकुमार..!

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। DK Shivakumar CM Claim : कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एए इकबाल हुसैन ने रविवार को दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगले दो से तीन महीनों में मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले इकबाल ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब इस बात की चर्चा चल रही है कि कर्नाटक में इस वर्ष के अंत में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। हाल ही में सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने भी सितंबर के बाद राज्य में बड़े राजनीतिक परिवर्तन के संकेत दिए थे। 

हुसैन ने कहा, सभी जानते हैं कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी (कांग्रेस की) ताकत क्या थी। इस जीत को हासिल करने के लिए किसने संघर्ष किया। हमें पूरा विश्वास है कि आलाकमान स्थिति से अवगत है और सही समय पर उचित निर्णय (DK Shivakumar CM Claim)लेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवकुमार इस साल मुख्यमंत्री बनेंगे, तो हुसैन ने जवाब दिया, “हां, मैं यह कह रहा हूं। मैं बात को घुमा-फिराकर नहीं कह रहा हूं। मैं सीधे तौर पर बोल रहा हूं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें पिछले कुछ समय से चल रही हैं, जो सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच कथित सत्ता-साझेदारी समझौते से जुड़ी हैं। पार्टी हाईकमान के सख्त निर्देशों के बाद ऐसी चर्चाएं शांत हो गई थीं।

मई 2023 में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला (DK Shivakumar CM Claim)था। आलाकमान शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री की भूमिका स्वीकार करने के लिए मनाने में सफल रहा।

इस तरह की खबरें आईं कि “रोटेशनल सीएम फार्मूला” का सुझाव दिया गया था, जिसके अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद पदभार संभालेंगे, हालांकि इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को कभी छिपाया नहीं है।

भाजपा के 15 पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय, कपिल सिंघानिया होंगे अध्यक्ष प्रत्याशी, जिला भाजपा अध्यक्ष ने जारी की सूची
Karnataka CM : कर्नाटक में सत्ता बदलने की आहट, इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री की तारीखों पर तेज हुई चर्चा
भिलाई-3 में जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम ने गमछा पहना कर सैकड़ों युवाओं को कराया भाजपा प्रवेश
Delimitation : परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई शुरू! मैदान में उतर गई हैं 6 राज्यों की सरकारें; चेन्नई में आज पहली बैठक
CM Vishnu Deo Sai Birthday: रायपुर से बगिया तक उमड़ा स्नेह, पीएम मोदी और अमित शाह की बधाइयों से गूंजा प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित
OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित

भिलाई नगर निगम चुनाव (OBC Reservation)  से पहले…

Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) अब…

Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?