CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Domestic Violence Balod : मायके में घुसा पति, गुस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगाई आग, राख में बदली गाड़ी

Domestic Violence Balod : मायके में घुसा पति, गुस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगाई आग, राख में बदली गाड़ी

By Newsdesk Admin
09/09/2025
Share
Domestic Violence Balod
Domestic Violence Balod

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद (Domestic Violence) ने खतरनाक मोड़ ले लिया। दंपत्ति के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और आए दिन झगड़े हुआ करते थे। पिछले दिनों भी मामला इतना बढ़ा कि पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद पीड़ित पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी। लेकिन पुरानी कलह और तनाव ने आखिरकार बड़ा रूप ले लिया।

पूरा मामला रनचीरई थाना क्षेत्र के ग्राम बोदल का है। यहां बोदल निवासी इन्द्राणी बाई साहू की बेटी नीलम साहू, उम्र 32 वर्ष, जिला दुर्ग निवासी, तीज का पर्व मनाने मायके आई हुई थी। त्यौहार के बाद उनके बच्चे अपने घर लौट गए थे, लेकिन पिता के दुर्व्यवहार के चलते दोबारा मां के पास बोदल आकर रहने लगे। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसका पति परदेशी राम साहू बेवजह झगड़ा करता है, गाली-गलौज करता है और कई बार भोजन को भी अपमानजनक तरीके से खराब कर देता है। इसी व्यवहार से तंग आकर वह मायके में रह रही थी।

6 सितंबर को पति परदेशी राम साहू पत्नी और बच्चों को घर ले जाने के लिए बोदल आया और पूरी रात महिला के मायके के सामने रुका रहा। अगले दिन सुबह उसने फिर से पत्नी और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन महिला और बच्चों ने जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद परदेशी राम ने गाली-गलौज शुरू की और मायके पक्ष को भी धमकियां दीं। गुस्से में उसने पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी (Electric Scooter Fire) में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख में बदल गई।

यह घटना पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गई है। आसपास के लोग भी इस हरकत से हैरान हैं। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस (Police Investigation) अब मामले की जांच में जुट गई है।

शिक्षक ने बिना तलाक दिए रचाया दूसरा निकाह, विभाग ने किया बर्खास्त…
स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू
Chhattisgarh Train Cancelled: डोंगरगढ़ सेक्शन के काम से बिगड़ा रेल शेड्यूल, 26–29 दिसंबर तक 21 गाड़ियां रद्द
अब कागज नहीं ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नई व्यवस्था
अभिनेता सलमान खान को सब्जी बेचने वाला भेजता था धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?