सीजी भास्कर, 06 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। (Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti)
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे डॉ. मुखर्जी : Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपना श्रद्धांजलि संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों और कर्मों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया।
‘उनके आदर्श आज भी हैं प्रेरणास्रोत’
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार विकसित, सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण की दिशा में सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने उनके राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और दूरदर्शी नेतृत्व को आज भी प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।



