CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। दुर्ग जिले के सेमरिया गांव में बारिश के दौरान बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गांव से श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते पर कमर तक पानी और कीचड़ जमा होने से अंतिम यात्रा तक मुश्किल हो रही है। हाल ही में एक शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान करीब 30 से 40 ग्रामीणों को कंधा लगाना पड़ा। इस दौरान कई लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए। (Durg Village Road Condition)

Contents
  • श्मशान घाट तक डेढ़ किलोमीटर रास्ता सबसे खराब : Durg Village Road Condition
  • ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई
  • गांव तक पहुंचना भी मुश्किल : Durg Village Road Condition
  • कलेक्टर ने सर्वे और प्रस्ताव भेजने की बात कही

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

 

श्मशान घाट तक डेढ़ किलोमीटर रास्ता सबसे खराब : Durg Village Road Condition

ग्रामीणों के मुताबिक बागडूमर से सेमरिया तक करीब 4 किलोमीटर सड़क बारिश में गड्ढों और कीचड़ से भर जाती है। वहीं श्मशान घाट तक पहुंचने वाला अंतिम करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्सा सबसे ज्यादा खराब है। नाले के पास पानी का स्तर बढ़ जाने से शव को कमर तक पानी के बीच से ले जाना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में शेड तो बना दिया गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क नहीं है। बारिश के दौरान कई बार रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि अंतिम संस्कार के लिए शव को शेड तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें : Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई

ग्रामीण तन्नू सोरी ने बताया कि अंतिम यात्रा के दौरान कई लोग कीचड़ में गिर गए। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे हैं और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपील की है कि कम से कम ऐसी सड़क बनाई जाए, जिससे अंतिम संस्कार के लिए लोगों को इस तरह परेशानी न उठानी पड़े।

वीडियो बनाने वाले रामअवतार यादव के मुताबिक उन्होंने करीब दो दिन पहले अंतिम यात्रा का वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि रास्ता इतना खराब था कि शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए 30 से 40 लोगों की मदद लेनी पड़ी। कुछ ग्रामीण रास्ते में गिरते-पड़ते पहुंचे, जबकि कुछ लोग आगे नहीं जा सके।

 

यह भी पढ़ें : सड़क अधूरी छोड़ भागा ठेकेदार, नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर की धान की रोपाई

गांव तक पहुंचना भी मुश्किल : Durg Village Road Condition

सेमरिया की आबादी करीब 500 है और यहां गोंड समाज के लोगों की संख्या अधिक है। ग्रामीणों के अनुसार गांव तक पहुंचने वाला करीब 4 किलोमीटर रास्ता भी बारिश में खराब हो जाता है। युवाओं को पढ़ाई और कंप्यूटर क्लास के लिए अहिवारा जाना पड़ता है, लेकिन बारिश में सड़क की हालत के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में साइकिल पंचर होने और लोगों के गिरने की घटनाएं भी होती रहती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट से गांव की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। इसके बावजूद बारिश में गांव तक पहुंचना और यहां से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें : Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम

कलेक्टर ने सर्वे और प्रस्ताव भेजने की बात कही

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क के लिए प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। वहीं श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क के लिए ग्रामीण सड़क योजना के अभियंता को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के बाद सड़क को योजना के नेटवर्क में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि सड़क की समस्या को देखते हुए उच्च स्तर पर विशेष रूप से चर्चा कर इसे स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

भिलाई में सीवरेज लाइन पर अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, विधायक बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलेगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीतागांव समाधान शिविर में क्लस्टर की 8 ग्राम पंचायतों से किया सीधा संवाद..
Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
Chhattisgarh Mineral Growth : खनिजों से दमक रही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, 25 साल में खनिज राजस्व में 34 गुना ऐतिहासिक वृद्धि
Dhamtari Rice Trader Murder : चावल कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?