CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Earthquake Today: 12 मिनट में एक के बाद एक झटका… म्यांमार के भूकंप से तबाही, बैंकॉक से दिल्ली तक डोली धरती

Earthquake Today: 12 मिनट में एक के बाद एक झटका… म्यांमार के भूकंप से तबाही, बैंकॉक से दिल्ली तक डोली धरती

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

28 मार्च, 2025 :

विनाशकारी भूकंप से शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को म्यांमार, बैंकॉक, चीन और भारत की जमीन दहल गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई जा रही है और केंद्र म्यांमार का सागाइंग शहर के पास था. भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही बैंकॉक में मचाई है. वहां गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. एक मस्जिद गिर गई है और कई लोगों की जान भी चली गई.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग शहर से 16 किमी उत्तर-पश्चिम में मांडले के पास और धरती से 10 किमी नीचे था. भूकंप के कारण राजधानी नेपीडॉ की सड़कों में मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं और कई हाई राइज बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है. दोपहर 12.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहला भूकंप आया.

12 मिनट में एक के बाद एक कई झटके

USGS के अनुसार पहले 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए और 12 मिनट बाद फिर से भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी. म्यामांर सरकार ने मनडाले, नेपिदाओ, बागो और मेगवे में इमरजेंसी घोषित कर दी है. बीएनओ न्यूज के अनुसार भूकंप से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 5 म्यांमार में हुई हैं और 20 बैंकॉक में हुईं.

बैंकॉक में मची सबसे ज्यादा तबाही

सोशल मीडिया पर भूकंप के सबसे ज्यादा वीडियो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी इमारतें झूलती, मेट्रो स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें जोर-जोर से हिलती दिख रही हैं. सड़कों पर लोग जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं. हाई राइज बिल्डिंग के रूफ टॉप स्वीमिंग पूल से पानी सड़कों पर गिर रहा है और हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है. भूकंप के कारण कई लोग घायल हो गए, जबकि 43 लापता हैं.

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के हवाले से बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.9 थी और केंद्र धरती के 30 किलोमीटर अंदर था. चीन के यून्नान प्रांत में झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की धरती भी डोल गई. मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नगालैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी वजह से लोग डर के कारण घरों से बाहर आ गए. चीन और भारत में भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल
प्रभारी मंत्री के पैरों में गिरा पिता… बेटी को तीन तलाक देकर छोड़ा, दामाद ने जबरन गर्भपात कराया
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल
Delhi-Agra Expressway Accident : घने कोहरे में भीषण टक्कर, 7 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 4 की मौत, 25 घायल
Prashant Kishor Earnings 3 Years: 3 साल में 241 करोड़ की कमाई, टैक्स और चंदा सब सामने रख दिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?