CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Education Department Action : शिक्षा विभाग ने अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

Education Department Action : शिक्षा विभाग ने अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Education Department Action
Education Department Action

सीजी भास्कर, 27 अगस्त : शिक्षा विभाग (Education Department Action in Chhattisgarh) ने बिलासपुर संभाग में गंभीर अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाते हुए दो शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोफंदी, विकासखंड बिल्हा के प्रभारी प्रधान पाठक एवं शिक्षक ललित कुमार देवांगन की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि उन्होंने विद्यालय में समय सारणी संबंधी लापरवाही को छुपाया और संकुल समन्वयक की अनियमित उपस्थिति व डेली डायरी का संधारण न करने की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना गया।

इसी क्रम में गंभीर लापरवाही के कारण (Education Department Action in Chhattisgarh) संकुल समन्वयक एवं शिक्षक एल.बी. डीलेश्वर प्रसाद कंगण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि सत्र 2025-26 में उन्होंने किसी भी कक्षा का अध्यापन कार्य नहीं किया। विद्यार्थियों से पूछताछ में भी पुष्टि हुई कि वे कक्षाओं में पढ़ाई नहीं कराते थे। साथ ही संकुल समन्वयक के दायित्वों की उपेक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों का अवलोकन नहीं किया और 25 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर कछार समय से पूर्व बंद पाए जाने की सूचना उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह गंभीर लापरवाही (Education Department Action in Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन पाई गई। परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कंगण को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर तय किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Teacher Suspension Balodabazar : एसआईआर कार्य में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई
भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज
School Building Crisis : भवन के इंतजार में बच्चों की पढ़ाई जारी, ग्रामीणों ने कहा- स्कूल चाहिए, सुविधाएं भी चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : परिजनों, ग्रामीणों और…

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case :पुलिस प्रशासन से नशे…

Airport Plane Tyre Burst
Airport Plane Tyre Burst : बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, तीन पहिए भी हुए लॉक; सभी 37 यात्री सुरक्षित

Airport Plane Tyre Burst : दिल्ली पहुंचने के…

उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे; शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

कोरबा में भारी बारिश के बाद उफनते दादर…

Nepal Flood Green House
Nepal Flood Green House : नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में कैसे बचा हरा घर? मजबूत ढांचा और ऊंची जमीन बनी सुरक्षा कवच

Nepal Flood Green House :नेपाल में आई इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?