CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों में रचा इतिहास, पहली बार लॉन्च कीं ये स्पेशल सुविधाएं

भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों में रचा इतिहास, पहली बार लॉन्च कीं ये स्पेशल सुविधाएं

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाताओं को सुविधाओं की नई सौगात दी. निर्वाचन आयोग ने 19 जून को पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में कई नई और अनूठी पहल लॉन्च कर इतिहास रच दिया. इन उपचुनावों में गुजरात के 24-कदी (अनुसूचित जनजाति) और 87-विसावदर, केरल के 35-नीलांबुर, पंजाब के 64-लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल के 80-कालीगंज शामिल थे.

इस दौरान 1354 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी की अगुवाई में आयोग ने कई नई सुविधाएं लॉन्च कीं. जो मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, तेज और आसान बनाती हैं.

आइए जानते हैं इन खास पहलों के बारे में:

मोबाइल डिपॉजिट सुविधा – पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मोबाइल जमा करने की सुविधा शुरू की गई. खासकर सीनियर सिटीजनों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र में मोबाइल रखने की समस्या से राहत मिली. मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर छोटे बॉक्स या जूट बैग रखे गए, जहां मतदाता अपने फोन जमा कर सकते थे. स्वयंसेवकों की मदद से यह प्रक्रिया आसान और बेहद मददगार रही.

एडवांस वोटर टर्नआउट शेयर किया – ECI ने वोटर टर्नआउट (वीटीआर) अपडेट करने की प्रक्रिया को और तेज किया गया. पीठासीन अधिकारी अब हर दो घंटे में नए ईसीआई-नेट ऐप पर सीधे मतदान का डेटा दर्ज करते हैं. मतदान खत्म होने के बाद भी वे मतदान केंद्र छोड़ने से पहले डेटा अपलोड करते हैं. जहां नेटवर्क नहीं है, वहां ऑफलाइन डेटा दर्ज कर बाद में सिंक किया जा सकता है. इससे पहले मैन्युअल तरीके से डेटा जमा होने में देरी होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया तेज और सटीक हो गई है.

100% वेबकास्टिंग – पांच में से चार विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग की गई. इससे मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी संभव हुई और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सका. रिटर्निंग ऑफिसर (RO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की निगरानी में यह प्रक्रिया सुचारू से चलती रही.

स्पेशल समरी रिव्यू – ECI ने लगभग 20 साल बाद उपचुनाव से पहले निर्वाचक नामावली का स्पेशल समरी रिव्यू (एसएसआर) किया गया. इससे मतदाता सूची को और सटीक किया गया. जिससे मतदाता सूची अपडेट की गई और इसमें जो भी लोग अब वहां मृत थे या कही और चले गए है, उनका नाम हटा दिया गया.

मॉक पोल ट्रेनिंग – सभी पीठासीन अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से मॉक पोल का ट्रेनिंग दिया गया. जिससे मतदान प्रक्रिया में किसी भी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका कम हुई और आराम से हो गए.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रास्ता तैयार

इन उपचुनावों में नई पहलों के सफल होने से आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में इन्हें पूरी तरह लागू करने का रास्ता खोल दिया है. यह कदम भारत के चुनावी इतिहास में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है. भारत निर्वाचन आयोग की इन नई पहलों ने मतदान प्रक्रिया को न केवल पारदर्शी और तेज बनाया है, बल्कि मतदाताओं के लिए इसे और भी सुविधाजनक बनाया है. ECI का मानना है कि मोबाइल डिपॉजिट और वेबकास्टिंग जैसी सुविधाएं भविष्य के चुनावों को भी आसान बनाएंगी.

Airbus A320 Software Glitch : एक सॉफ्टवेयर अपडेट… और थम गए दुनिया भर में 6000 विमानों के पहिए
India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव
राधिका यादव के इनामुल हक से कैसे संबंध थे, कहां हुई थी आखिरी मुलाकात? एक्टर ने खुद बताई पूरी कहानी
दर्दनाक खबर : कर्ज से परेशान युवक ने परिवार सहित खाया जहर, 3 की मौत, सूदखोर की धमकी से था परेशान
थरूर के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बयान पर बवाल: पवन खेड़ा बोले- ‘बात खत्म, BJP का काम विवाद फैलाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mental Harassment Case
Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। साइबर ठगी में इस्तेमाल…

Nakti Demolition Row
Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायपुर के नकटी गांव…

Driving Training
Driving Training : बंदूक छोड़ स्टेयरिंग थाम रहे युवा, नई जिंदगी की ओर बढ़े कदम

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : कभी हिंसा और भय…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी में खुली बड़ी गड़बड़ी, पुरुष को बना दिया ‘महतारी’; एक साल तक खाते में आती रही योजना की राशि

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?