CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Import Surge India : अच्छे मानसून से बढ़ी खाद की खपत, आयात में 41 प्रतिशत तक उछाल

Fertilizer Import Surge India : अच्छे मानसून से बढ़ी खाद की खपत, आयात में 41 प्रतिशत तक उछाल

By Newsdesk Admin
10/12/2025
Share
Fertilizer Import Surge India
Fertilizer Import Surge India

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। संतुलित मानसून ने खेती-किसानी को इस बार नई गति दी है, लेकिन इसकी सीधी चुनौती उर्वरक क्षेत्र के सामने खड़ी हो गई है। मांग में अप्रत्याशित वृद्धि ने आयात और घरेलू आपूर्ति दोनों पर भारी दबाव बना दिया है।

फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया (एफएआई) का मानना है कि 2025-26 में देश का उर्वरक आयात 2.23 करोड़ टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल से लगभग 41 प्रतिशत अधिक होगा (Fertilizer Import Surge India)। यह उछाल संकेत देता है कि देश में खाद की उपलब्धता को लेकर एक नया दबाव चक्र शुरू हो चुका है।

एफएआई ने वार्षिक सेमिनार से पहले मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अप्रैल-अक्टूबर के दौरान भारत 1.445 करोड़ टन उर्वरक आयात कर चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69 प्रतिशत की भारी वृद्धि है (Fertilizer Import Surge India)। बुधवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सेमिनार में उर्वरक सुरक्षा, मूल्य स्थिरता, आयात निर्भरता और ग्रीन अमोनिया जैसी उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर बारिश के कारण बुआई का रकबा बढ़ा है।

इससे खपत भी बढ़ी और साथ ही आयात बढ़ाने को भी मजबूर किया। एफएआई चेयरमैन एस. शंकर सुब्रमणियन का कहना है कि मांग तेजी से बढ़ने के चलते भारत को बड़े पैमाने पर वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से अनुबंध करने पड़े हैं। सप्लाई में तत्काल कोई बाधा नहीं है, लेकिन दबाव स्पष्ट रूप से बढ़ा है।

देश में बफर स्टॉक की स्थिति भी पिछले वर्षों से बेहतर दिख रही है। नवंबर के अंत तक कुल 1.02 करोड़ टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध था, जिसमें 50 लाख टन यूरिया, 17 लाख टन डीएपी और 35 लाख टन एनपीके शामिल हैं। खरीफ में कुछ राज्यों में स्थानीय कमी जरूर दिखी, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धता सामान्य बताई गई है। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अगर खपत इसी गति से बढ़ती रही तो स्टॉक बनाए रखना भी चुनौती बन सकता है।

घरेलू उत्पादन में भी हल्की वृद्धि दर्ज हुई है। अप्रैल-अक्टूबर अवधि में कुल उत्पादन 2.997 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वर्ष 2.975 करोड़ टन था। इसमें 1.713 करोड़ टन यूरिया, 23.2 लाख टन डीएपी और 70.4 लाख टन एनपीके शामिल हैं। इसके बावजूद वार्षिक कुल मांग करीब सात करोड़ टन के आसपास है, जिसके मुकाबले घरेलू उत्पादन अभी भी तीन-चौथाई जरूरत ही पूरा करता है (Fertilizer Import Surge India)। इसी अंतर की वजह से उर्वरक आयात अनिवार्य हो गया है।

भारत ने पिछले दो महीनों में सऊदी अरब, जॉर्डन, मोरक्को, कतर और रूस जैसे देशों के साथ बड़े अनुबंध किए हैं, ताकि कच्चा माल व तैयार उर्वरक आयात बढ़ाकर निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर आने वाले समय में भारत पर और गहरा पड़ सकता है।

इधर केंद्र सरकार दबाव कम करने सब्सिडी ढांचा मजबूत कर रही है। FY 2024-25 में 1.9 लाख करोड़ से अधिक की सब्सिडी दी गई, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सकी। देश के 14 करोड़ से अधिक कृषि परिवारों के लिए यह सपोर्ट उत्पादन चक्र स्थिर रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

यूएई के दबाव में महादेव सट्टा रैकेट का ठिकाना बदला: अब श्रीलंका से हो रहा पूरा ऑपरेशन..
Medicinal & Aromatic Farming Award : औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिला सम्मान
Bribery Case : रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी को अदालत से सजा, तीन साल जेल का आदेश
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी
Magneto Mall Vandalism Case : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल देगा गिरफ्तारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?