CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर में योजनाओं के सेचुरेशन पर फोकस, मुख्य सचिव ने मॉनिटरिंग तेज करने को कहा

बस्तर में योजनाओं के सेचुरेशन पर फोकस, मुख्य सचिव ने मॉनिटरिंग तेज करने को कहा

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026

मुख्य सचिव विकास शील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने नियद नेल्लानार 2.0 और बस्तर मुन्ने अभियान के तहत मैदानी स्तर पर विशेष प्रयास करने कहा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ें।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि, एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें समय-सीमा तय कर लक्ष्य आधारित कार्य किया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।

शिविर को बनाएं अधिक प्रभावी

बस्तर मुन्ने अभियान के तहत आयोजित शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीणों को अधिक सुविधा मिल सके और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

इस बैठक में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में संभाग आयुक्त डोमन सिंह, IG सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और CEO जिला पंचायत प्रतीक जैन मौजूद रहे।

Kalyan College blood donation: 55 छात्रों ने किया रक्तदान, हेलमेट और लैपटॉप बैग से मिला प्रोत्साहन
कोरबा: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का छापा, बिना नंबर की 21 बाइक जब्त, उपद्रवी फरार…
Coal Smuggling : कोयले के कारोबार में खुला बड़ा खेल, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Aadhaar PVC Card Order Online : एक मोबाइल नंबर से बनवाएं पूरे परिवार का पीवीसी आधार कार्ड, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Tourism
Gariaband Tourism : पर्यटन स्थलों पर क्यों बढ़ी पुलिस की सख्ती, हुड़दंग और नशाखोरी करने वालों को मिली कड़ी चेतावनी

गरियाबंद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इन दिनों…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

गरियाबंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ…

India Test Team : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी
India Test Team : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (India…

Gyaneshwari Yadav Silver Medal  :  राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, संघर्ष की कहानी ने दिल जीता
Gyaneshwari Yadav Silver Medal  :  राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, संघर्ष की कहानी ने दिल जीता

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari…

Temple Theft
Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला

बलौदाबाजार के महामाया मंदिर (Temple Theft) में हुई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?