CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Garbage Strike Raipur : दिवाली के मौके पर कचरा उठाव ठप्प, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

Garbage Strike Raipur : दिवाली के मौके पर कचरा उठाव ठप्प, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Garbage Strike Raipur
Garbage Strike Raipur

दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था चरमराई, हर वार्ड में लगा कचरे का ढेर।

रामकी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग पर ठप किया काम।

डंपिंग यार्ड के बाहर सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे, नारेबाजी जारी।

नगर निगम प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीवाली जैसे बड़े त्यौहार के मौके पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के घर-घर से कचरा उठाव (Garbage Strike Raipur) का काम करने वाली निजी कंपनी रामकी के सैकड़ों कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल की वजह से राजधानी के कई वार्डों में कचरे का ढेर लग गया है और बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

कर्मचारी दलदल सिवनी स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के बाहर एकजुट होकर धरने पर बैठे हैं। ये सभी कर्मचारी पिछले कई सालों से वेतन में बढ़ोतरी न होने पर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनका वेतन जस का तस है। त्योहारों पर भी उन्हें बोनस या प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। इसलिए उन्होंने अब आंदोलन (Garbage Strike Raipur) को तेज करने का निर्णय लिया है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने डंपिंग यार्ड के गेट को पूरी तरह बंद कर दिया है और रामकी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक लिखित रूप में वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होता, वे कचरा उठाव का काम शुरू नहीं करेंगे।

इस हड़ताल के चलते रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। रामकी कंपनी के करीब 850 कर्मचारी शहर के हर वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करते हैं। काम बंद होने से कई इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया है। निगम प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की परेशानी दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिशें की जा रही हैं।

दुर्ग की घटना ने किया आहत, MLA रिकेश ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता टीम करी घोषित, आरोपियों को सजा दिलाने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन
Jamadipat Tension : देव जात्रा से पहले जामड़ीपाट में बढ़ा तनाव, 20 गांवों में अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात
Chhattisgarh High Court Order : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों पर हाई कोर्ट की सख्ती, मेडिकल जांच अनिवार्य, अधिकारियों को भी तलब किया
BSP Security Zone : बीएसपी मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर लगी रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?