सीजी भास्कर, 25 सितंबर : गरियाबंद जिले और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत जलभराव हो गया है। बढ़ती आवक को देखते हुए जलाशय के 12 गेट 3 फीट तक खोल दिए गए हैं और करीब 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय
सिकासार में 34 हजार क्यूसेक पानी की आवक
अधीक्षण अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद एसके बर्मन के अनुसार 25 सितंबर की स्थिति में सिकासार जलाशय की कुल भंडारण क्षमता 198.82 मिलियन घन मीटर है। इसमें 179.28 मिलियन घन मीटर पानी संग्रहित है। जलाशय का वर्तमान जलस्तर 1330 फीट दर्ज किया गया है, जो 89.32 प्रतिशत जलभराव (Gariyaband Sikasar Dam) के बराबर है। जलाशय में इस समय करीब 34 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि करीब 20 हजार क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Raipur Congress Protest : बारिश में भी कांग्रेस का पैदल मार्च, SIR और ‘वोट चोरी’ पर CEC से इस्तीफे की मांग
12 गेट 3 फीट तक खोले गए
लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए सिकासार जलाशय के 12 गेट खोले गए हैं। प्रत्येक गेट को 3 फीट तक खोला गया है। इससे जलाशय से लगातार पानी का निकास हो रहा है। सिकासार डैम से पानी छोड़ा (Gariyaband Sikasar Dam) जाने के कारण संबंधित नदी-नालों और निचले इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
गंगरेल में 99 प्रतिशत जलभराव
क्षेत्र के अन्य प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगरेल जलाशय में 99.01 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है। यहां से 1,22,000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। मुरुमसिल्ली जलाशय 100 प्रतिशत भर चुका है। यहां से 7,558 क्यूसेक पानी गंगरेल की ओर छोड़ा जा रहा है। दुधावा जलाशय में 97.36 प्रतिशत जलभराव है और यहां से 16,762 क्यूसेक पानी गंगरेल/महानदी की ओर छोड़ा जा रहा है। वहीं सोंढूर जलाशय में 89.42 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है। यहां से 42,570 क्यूसेक पानी पैरी-महानदी नदी तंत्र की ओर छोड़ा जा रहा है।
नदियों और जलाशयों के आसपास सावधानी की अपील
लगातार बारिश, बढ़ते जलस्तर और नदियों में जारी जलप्रवाह को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों, पुल-पुलियों और जलाशयों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। जलभराव और नदी का बढ़ता जलस्तर (Gariyaband Sikasar Dam) देखते हुए तेज बहाव वाले पानी में उतरने से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को भी नदी-नालों और जलाशयों से दूर रखने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन ने निचले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान सुरक्षित और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में वाहन नहीं चलाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें :Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
प्रशासन की चेतावनी का पालन करने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से जारी निर्देशों और चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या स्थानीय प्रशासन को देने को कहा गया है। जलाशयों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा (Gariyaband Sikasar Dam) है, ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Congress BJP : स्मृति ईरानी के प्रभारी बनते ही गरमाई सियासत, कांग्रेस के पोस्टर पर अरुण साव का पलटवार



