CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gondia Maoist Surrender : 20 लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया सरेंडर

Gondia Maoist Surrender : 20 लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया सरेंडर

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
Gondia Maoist Surrender
Gondia Maoist Surrender

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। एमएमसी (महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़) जोन के दर्रेकसा एरिया कमेटी के कमांडर और दो एसीएम ने महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (Gondia Maoist Surrender) कर दिया है। तीनों माओवादियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से तीनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को इनके समर्पण का इंतजार था। ताजा घटनाक्रम के बाद इस जोन में अब केवल एक माओवादी के सक्रिय रहने की जानकारी सामने आ रही है।

समर्पण करने वालों में दर्रेकसा एरिया कमेटी का कमांडर रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा (35) शामिल है, जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मेंदरी गांव का निवासी बताया गया है। रोशन पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ बीजापुर जिले की उसूर तहसील के वेरापल्ली निवासी सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू राववा (26) और नारायणपुर जिले के रेखापाल निवासी रतन उर्फ मनकू ओमा पोय्याम (25) ने भी हथियार डाल दिए। इन दोनों माओवादियों (Gondia Maoist Surrender) पर छह-छह लाख रुपये का इनाम घोषित था।

तीनों माओवादियों ने गोंदिया स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार, माओवादी संगठन के भीतर बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा के चलते उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 नवंबर को माओवादियों की एमएमएसी जोन के प्रवक्ता और जेआरबी डिवीजन के इंचार्ज विकास नागपुरे उर्फ रमेश सय्याना भास्कर सहित दस अन्य माओवादियों ने भी गोंदिया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वहीं 7 दिसंबर को 11 माओवादियों ने बालाघाट पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए थे।

सबसे बड़ी सफलता छत्तीसगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों को तब मिली, जब 8 दिसंबर को माओवादियों के शीर्ष लीडर एक करोड़ पांच लाख रुपये के इनामी रामधेर ने अपने 11 साथियों के साथ अविभाजित राजनांदगांव जिले में आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही एमएमसी जोन में माओवादी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। वर्तमान में इस जोन में केवल एक माओवादी रंजीत के शेष रहने की बात कही जा रही है, जिसके जल्द ही आत्मसमर्पण करने के दावे किए जा रहे हैं।

Road Accident Dhamtari : सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Illegal mining action Arang : 11 हाइवा रेत-गिट्टी जब्त, माफियाओं में हड़कंप
NEET PG Rule Change: ₹25 लाख की NOC शर्त पर बढ़ा विवाद, छात्रों की आवाज़ के बाद सरकार झुकी…
Sarguja Collector Order : 45 डिग्री गर्मी में कलेक्टर ने दोपहर 12 से 3 बजे तक इस काम पर लगाया प्रतिबंध
Bilaspur Train Accident: चलती ट्रेन से मचा हड़कंप, कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 6 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder
Durg Murder : शराब पार्टी के विवाद में सब्बल से हत्या, आरोपी हिरासत में

सीजी भास्कर, 26 जून। दुर्ग जिले के नंदिनी…

Sakti Woman Murder
Sakti Woman Murder : दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

सीजी भास्कर, 26 जून :  छत्तीसगढ़ के सक्ती…

Dhamtari News : तालाब में नहाने गईं दो मासूम बहन जैसी सहेलियां नहीं लौटीं, गांव में पसरा सन्नाटा

सीजी भास्कर, 26 जून। धमतरी जिले के एक…

Abujhmad Revenue Survey
Abujhmad Revenue Survey : राजस्व सर्वे से पहले जंगलों पर संकट, अबूझमाड़ में पट्टे की उम्मीद में तेज हुई कटाई

सीजी भास्कर, 26 जून :   छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़…

Beti Bachao Beti Padhao
Beti Bachao Beti Padhao : किशोरियों की सेहत पर फोकस, एनीमिया जांच अभियान तेज

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत  सीजी भास्कर, 26…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?