CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश

Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश
Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश

रायपुर, 11 अगस्त : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय प्रशासन (Retirement Benefits) में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक शासन की सेवा करने वाले अधिकारी और कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय किसी भी तरह की प्रशासनिक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Contents
  • सेवानिवृत्ति से पहले पूरी होगी प्रक्रिया
  • दस्तावेजों में देरी पर जताई नाराजगी
  • Retirement Benefits चेकलिस्ट से होगी मानिटरिंग
  • सम्मानजनक विदाई पर जोर

 

यह भी पढ़ें… Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

 

सेवानिवृत्ति से पहले पूरी होगी प्रक्रिया

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रमुख सचिव, संचालक समाज कल्याण और संचालक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि विभाग से सेवानिवृत्त (Retirement Benefits) होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रकरणों की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति आदेश, पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण और अन्य सभी देय स्वत्वों का निराकरण सेवानिवृत्ति तिथि से पहले पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी को उसके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही सभी आवश्यक आदेश और भुगतान उपलब्ध हो सकें।

 

यह भी पढ़ें…Councillor Husband Ban : महिला पार्षदों के नाम पर नहीं चलेगा ‘पति राज’, रिश्तेदारों की दखल पर रोक

 

 

दस्तावेजों में देरी पर जताई नाराजगी

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कई बार मांग एवं जांच प्रमाण पत्र, सेवा सत्यापन और अन्य जरूरी दस्तावेजों (Retirement Benefits) की प्रक्रिया में देरी होने के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ मामलों में प्रशासनिक अनुमोदन के लिए प्रकरण देर से प्रस्तुत होने से भुगतान और अन्य लाभ भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग के सभी स्तरों पर समयबद्ध कार्यसंस्कृति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Har Ghar Tiranga : खेलो इंडिया सेंटर में गूंजी देशभक्ति, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

Retirement Benefits चेकलिस्ट से होगी मानिटरिंग

मंत्री ने शासन स्तर, विभागाध्यक्ष स्तर और अधीनस्थ कार्यालयों में सेवानिवृत्ति संबंधी कार्यों के लिए चेकलिस्ट आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली लागू करने को कहा है। प्रत्येक कार्यालय में आगामी सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की सूची तैयार की जाएगी और उनके प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी कर्मचारी का सेवानिवृत्ति प्रकरण लंबित न रहे और सभी वैधानिक लाभ समय पर मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें…Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

 

सम्मानजनक विदाई पर जोर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कर्मचारी के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसलिए विभागीय अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानजनक विदाई के साथ उनके सभी वैधानिक स्वत्व और अधिकार समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें…Divyang Scholarship : दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

 

18 गोल्ड मेडल पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली स्टूडेंट:श्रीराधा ने कहा-3 घंटे पढ़कर भी बन सकते हैं टॉपर, मेहनत नहीं स्मार्ट वर्क भी जरूरी..
हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी से उड़ाए गए ₹50,000….
Job Fair 2026 : बेरोजगारों के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 434 पदों पर भर्ती
Student Murder : ‘मोटा’ कहने पर बढ़ा विवाद, तिल्दा में छात्र की गई जान
12 बार किया कॉल..11 घंटे बाद पहुंची 108:दंतेवाड़ा में दिनभर तड़पता रहा मरीज, तोड़ा दम; शव घर ले जाने भी साढ़े 4 घंटे इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?