CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हेड मास्टर की घिनौनी करतूत उजागर: महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप

हेड मास्टर की घिनौनी करतूत उजागर: महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 जुलाई |

राजधानी रायपुर में एक स्कूल के हेड मास्टर ने महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर वीडियो बनाया है। 1 जुलाई को ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल की टीचर ने देखा तो फोन चालू था, उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। तब पूरे स्टाफ को इसकी जानकारी लगी।

मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जांच में पता चला कि यह मोबाइल स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू (44 साल) का है, वह स्कूल का संकुल समन्वयक भी है। जांच में पता चला है कि वह पिछले 2 महीने से ऐसी हरकत करता आ रहा है।

इसका खुलासा होने के बाद अब महिलाएं स्कूल नहीं जाना चाह रही है। परिवार वाले अपनी बेटियों को उस स्कूल में पढ़ाना नहीं चाह रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले 2 महीने से रखता आ रहा मोबाइल

घटना के बाद स्कूल की सभी महिला टीचर और स्टाफ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी प्रधान पाठक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था।

यह काम वह पिछले दो महीनों से कर रहा था। इस घटना से स्कूल का माहौल खराब हुआ है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

मोबाइल का वीडियो डिलीट, साइबर सेल करेगी जांच

पुलिस ने कई धाराओं के तहत आरोपी हेड मास्टर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। मोबाइल की जांच करने पर वीडियो डिलीट मिले। अब उक्त मोबाइल की जांच के लिए उसे साइबर सेल भेज गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू के खिलाफ आई टी एक्ट 66 डी, 77,238 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराधी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया।

Rural Employment Expansion : ग्रामोद्योग से बढ़ेगा गांवों में रोजगार, राज्य में बनेगा शिल्प ग्राम और शिल्प नगरी
Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Minor Mineral Fund : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायती राज होंगे मजबूत! अब जिला पंचायतों की जेब में भी आएगा पैसा
मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश
Cambridge University Admission : CBSE छात्रों के लिए खुला कैम्ब्रिज का दरवाज़ा, अब सीधे 12वीं अंकों से मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?