CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Holika Dahan 2025 : होली पर भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का का मुहूर्त और पूजा विधि

Holika Dahan 2025 : होली पर भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का का मुहूर्त और पूजा विधि

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share
Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025

सीजी भास्कर, 11 मार्च । हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली (Holika Dahan 2025) का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन कहा जाता है।

मान्यता है कि होलिका दहन (Holika Dahan 2025)से समस्याएं दूर होती हैं और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। इसके अगले दिन, रंगोत्सव का आनंद लिया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल फेंकते हैं, घर-घर जाकर रंग लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।

इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। हालांकि, पंडितों और ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का प्रभाव रहेगा, और भद्राकाल में होलिका दहन करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी, भद्राकाल कब से रहेगा, और होलिका दहन की पूजा विधि क्या है…

तिथि की अवधि (Holika Dahan 2025)

फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत : 13 मार्च 2025, बुधवार को सुबह 10:35 बजे

फाल्गुन पूर्णिमा का समापन : 14 मार्च 2025, गुरुवार को दोपहर 12:24 बजे तक

भद्रा काल का समय (Holika Dahan 2025)

ज्योतिषियों के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के आरंभ होते ही भद्रा का प्रभाव भी शुरू हो जाएगा, जो रात लगभग 11:26 बजे तक रहेगा। वहीं, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात लगभग 12:23 बजे तक रहेगा।

होलिका दहन की विधि (Holika Dahan 2025)

  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त हों और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल की सफाई करें और फिर भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें।
  • जिस स्थान पर होलिका दहन करना है, उसे अच्छे से साफ करें।
  • उसी स्थान पर होलिका दहन की सभी सामग्री एकत्रित करें।
  • इसके बाद होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमा बनाकर भगवान नरसिंह की पूजा करें।
  • होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा करें और उसमें अग्नि प्रज्वलित करें।
  • इसके बाद परिवार के साथ होलिका की तीन बार परिक्रमा करें।
  • नरसिंह भगवान से प्रार्थना करते हुए होलिका की आग में गेहूं, चने की बालियां, जौ आदि डालें।
  • इसके बाद होलिका की आग में गुलाल और जल अर्पित करें।
  • होलिका की आग शांत होने के बाद उसकी राख को घर में रखें।

मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
बड़ी खबर – इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से किया गया है गिरफ्तार, हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कर चुके हैं अनेक रैलियां, जानिए क्या है पूरा मामला
Ram Lalla Darshan Timing Change: अब देर से खुलेंगे कपाट, घटा रामलला के दर्शन का समय – जानिए नई टाइमिंग
‘हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन’, सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी ने किया बचाव… “महाकुंभ का दिया उदाहरण”
महाकुंभ में 3 फरवरी तक नो-VIP, नो-व्हीकल, मौनी अमावस्या पर जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?