CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”

गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”

By Newsdesk Admin
23/09/2024
Share

⭕ प्रतियोगिता में 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल
⭕ योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में होगी प्रतियोगिता

सीजी भास्कर, 23 सितम्बर। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए।
प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती में स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मिनी इंडिया भिलाई में किया जा रहा है, यहां पर देश के सभी प्रांतों के लोग निवास करते हैं। योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पूरी मनोयोग की आवश्यकता होती है। खिलाड़ी के प्रतिभा के अनुसार खेल में हार-जीत बनी रहती है।


उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे स्वयं के लिए नही अपितु दर्शकों के लिए खेलें। प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पुलिस के जवान खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करें। श्री शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर 2024-25 की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।


कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने कहा कि पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते आ रहे हैं। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी आप अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल के खिलाड़ी यहां शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर दिया।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर स्पर्धा का प्रतिवेदन वाचन करते हुए कहा कि यह हर्ष एवं गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहलीबार अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग शामिल है, जिसमें 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता भिलाई नगर के तीन स्पोर्ट्स क्लबों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह आयोजन खेलों के दक्षता सुधारने का एक प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए यहां से एक यादें लेकर जाएंगे।


पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पुलिस अनुशासन एवं कर्त्तव्य निष्ठता का परिचायक है। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेश में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना का प्रदर्शन केवल मैदान में ही न हो, यह प्रदर्शन खिलाड़ी के जीवन में भी झलकना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने मुख्य अतिथि से खेल की विधिवत् उद्घाटन करने हेतु अनुरोध किया। इससे पूर्व खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया।


खेल मशाल प्रज्जवलन के साथ खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का शुभांकर का विमोचन, उल्लास एवं उमंग के प्रतीत आकाश में गुब्बारे छोड़े गये। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई।


समारोह में संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

उपसरपंच के पति से परेशान ग्रामीण ने शरीर पर लिखा सुसाइड नोट, खाया जहर..
CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट पास, ऐसे देख सकेंगे मार्कशीट
Yogita Mandavi Judo Champion: बस्तर की बेटी ने संघर्ष को बनाया ताकत, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान
KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?