CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC Rule Book : रन आउट होने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज का मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

ICC Rule Book : रन आउट होने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज का मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
ICC Rule Book
ICC Rule Book

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। 5 अक्टूबर (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के तहत रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज मुनीबा अली के आउट होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दीप्ति शर्मा के सीधे थ्रो पर मुनीबा रन आउट हुईं और इस फैसले को लेकर मैदान पर बवाल मच गया। (ICC rule book)

Contents
  • क्या कहता है ICC का नियम : ICC rule book
  • पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नियम की जानकारी नहीं

पूरा वाकया पाकिस्तानी पारी के चौथे ओवर में हुआ। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की आखिरी गेंद मुनीबा अली के पैड पर लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दे दिया। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष को भी लगा कि गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हुई थी, इसलिए भारत ने रिव्यू नहीं लिया। इसी बीच दीप्ति शर्मा ने गेंद उठाकर विकेटकीपर छोर पर सीधा थ्रो मारा। उस वक्त मुनीबा क्रीज से थोड़ा बाहर थीं। उन्होंने एक बार बल्ला क्रीज में रखा था, लेकिन जब बेल्स गिरीं तो उनका बल्ला जमीन से ऊपर था। पहले तो थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया, लेकिन रिप्ले दोबारा देखने के बाद आउट का फैसला सुनाया गया। यह पूरा घटनाक्रम ICC rule book के नियमों पर आधारित था।

क्या कहता है ICC का नियम : ICC rule book

दरअसल तीसरे अंपायर का फैसला पूरी तरह नियमसंगत था। आईसीसी की नियमावली (ICC rule book) के अनुसार जब तक गेंद प्ले में है, बल्लेबाज को क्रीज के अंदर बने रहना चाहिए। अगर बल्लेबाज दौड़ते हुए एक बार क्रीज में पहुंच गया और उसका बल्ला या पैर जमीन को टच कर गया तो उसे नॉट आउट माना जाएगा। लेकिन मुनीबा उस समय रन नहीं दौड़ रही थीं। ऐसे में जब थ्रो लगा और बेल्स गिरीं, तब उनका बल्ला हवा में और पैर क्रीज से बाहर थे। लिहाज़ा उन्हें आउट करार देना सही था।

नियम 30.1 के मुताबिक, अगर बल्लेबाज का कोई हिस्सा या बल्ला पॉपिंग क्रीज के पीछे जमीन को नहीं छू रहा हो, तो उसे क्रीज से बाहर माना जाएगा। वहीं नियम 30.1.2 (ICC rule book) यह कहता है कि अगर कोई बल्लेबाज दौड़ते या डाइव लगाते हुए क्रीज में प्रवेश कर चुका है और उसने एक बार बल्ला या शरीर जमीन से टच कर लिया है, तो थोड़ी देर के लिए बैट या पैर हवा में रहने पर भी उसे क्रीज के अंदर माना जाएगा।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नियम की जानकारी नहीं

ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस नियम (ICC rule book) की पूरी जानकारी नहीं थी। रन आउट के बाद कप्तान फातिमा सना को चौथे अंपायर से बहस करते देखा गया। वहीं मुनीबा अली बेहद निराश नज़र आईं। दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों ने इस आउट पर खुशी मनाई। बाद में रिप्ले में यह भी सामने आया कि अगर भारत ने उस गेंद पर रिव्यू लिया होता, तो मुनीबा एलबीडब्ल्यू आउट हो सकती थीं।

JOIN OUR NEWS CHANNEL WHATSAPP GROUP :

https://chat.whatsapp.com/BHtDxcUPa2p6ATl8qrPbiO?mode=ac_t

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने आज मैदान में उतरेगा भारत, बारिश को लेकर…!
छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा
CSK Playoff Qualification: 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत, SRH के खिलाफ हारकर भी प्लेऑफ में जा सकती है CSK? जानें पूरा समीकरण
Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुख, पिता के निधन की खबर से भावुक हुआ क्रिकेट जगत
Indian Women Cricket Team : प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को बताया जीत के अहंकार से बचकर कैसे बनें नंबर-1 खिलाड़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

Pendra-Bilaspur Road
Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24…

Paver Block Case
Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन

नगर निगम के वार्डों में घटिया और मापदंड…

Arpa River
Arpa River : जमीन का खाता सुधरवाने निकला किसान अरपा नदी में बहा, दो दिन बाद मिला शव

अक्टूबर बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अरपा…

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?