सीजी भास्कर, 19 जून। बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता (Illegal Sand Mining) जा रहा है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार सुबह भी ऐसी ही एक कार्रवाई ने रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।
जांच के दौरान कई भारी वाहन प्रशासन की नजर में आए। जब दस्तावेजों की जांच शुरू हुई तो मौके पर ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने अधिकारियों को भी सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
सिमगा में चलाया गया विशेष जांच अभियान : Illegal Sand Mining
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई जायसवाल फैमिली ढाबा के पास सुबह करीब 6 बजे शुरू की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजर रहे भारी वाहनों की जांच करते हुए रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया।
10 हाइवा वाहन किए गए जब्त
जांच के दौरान कई हाइवा वाहनों में रेत परिवहन करते हुए पाया गया। टीम ने वाहनों को रोककर परिवहन पास और अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जांच में केवल एक वाहन चालक वैध परिवहन पास प्रस्तुत कर सका, जबकि शेष 10 वाहनों के चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद सभी 10 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया गया।
चालक मौके से हुए फरार
अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों की चाबी निकालकर मौके से फरार (Illegal Sand Mining) हो गए। इसके चलते प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल संबंधित वाहनों के दस्तावेजों और परिवहन की वैधता की जांच की जा रही है।
अवैध रेत कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके लिए संयुक्त टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।





