CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘भारतीय सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, जहां पाकिस्तानी आर्मी का हेडक्वार्टर है’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

‘भारतीय सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, जहां पाकिस्तानी आर्मी का हेडक्वार्टर है’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा ( integration and testing facility) का लखनऊ में उद्घाटन किया।

Contents
  • ‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ़ दिलाने का काम किया है: राजनाथ सिंह
  • आज का दिन बहुत खास है: राजनाथ सिंह
  • हमारी सरकार हर क्षेत्र में कर रही है विकास

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।

भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसके अलावा दुनिया ने पुलवामा के बाद भी देखा, जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है। जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं।

‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ़ दिलाने का काम किया है: राजनाथ सिंह

आतंकवाद के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है, जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरहद के इस पार व उस पार दोनों तरफ़ प्रभावी कारवाई करेगा।

जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ़ दिलाने का काम किया है। इसके लिए आज सारा देश भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहा है।

आपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है।

हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की ज़मीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया।

आज का दिन बहुत खास है: राजनाथ सिंह

ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा ( integration and testing facility) का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन बड़ा ख़ास है। आप सब तो जानते ही हैं कि आज नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology Day) है।

आज ही के दिन 1998 में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी। वह परीक्षण, हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स, डिफेंस पर्सनल और कई अन्य स्टाक होल्डर के अथक प्रयासों का परिणाम था। यह हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को पहचानना और उनके योगदान को स्वीकार करने का दिन है।

आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से महत्त्वपूर्ण है क्योंकि मैंने अपने शहर लखनऊ के लिए एक सपना देखा था कि मेरा शहर भारत के डिफेंस सेक्टर को मज़बूत करने में एक बड़ा योगदान दे। वह सपना अब पूरा हो रहा है। नेशनल टेक्नोलॉजी खास महत्व रखता है। आज इसका उद्घाटन करना मेरे लिए गर्व की बात है।

हमारा उत्तर प्रदेश जिस तरह प्रयागराज के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। ठीक उसी तरह आने वाले दिनों में लखनऊ भी जाना जाएगा. क्यों अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। दुनिया में डिफेंस सेक्टर में बहुत ही संभावनाएं हैं। आर्म्स सेक्टर हमारी राह देख रहा है। हमने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्दघाटन किया है। यूपी हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। मैं इसके लिए योगी सरकार को बधाई देता हूं।

हमारी सरकार हर क्षेत्र में कर रही है विकास

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी डिफेंस इंडस्ट्री के अंदर देश भर में चाहे वह DPSUs हो, या प्राइवेट सेक्टर की यूनिट हों, यह जहां स्थापित होती है, वहां अपने साथ-साथ MSMEs का एक इंडस्ट्रियल यूनिट भी निर्मित करती हैं. जिससे लोगों को रोजगार मिलता है। मेरा मानना है कि यह सुविधा सेंटर भी वही भूमिका निभाएगा।

जैसा कि आप सब जानते हैं, चाहे भारत सरकार हो या राज्य सरकार, हमारी नीति एकदम साफ है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड। हमारे लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का अर्थ बहुत व्यापक है। हम इस विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि हमें खुद के लिए तो आर्म्स एंड इक्विपमेंट बनाना ही है। साथ ही साथ हमें पूरी दुनिया को एक्सपोर्ट भी करना है।

आर्म्स एंड इक्विपमेंट का बड़ा मार्केट हमारी राह देख रहा है। आज जिस ब्रह्मोस सुविधा (facility) का उद्घाटन हम कर रहे हैं। इस सुविधा की शुरुआत से ही लगभग 500 डायरेक्ट और 1000 इनडायरेक्ट रोजगार सृजित हुए हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार, उत्तर प्रदेश में, खेल से लेकर खेत तक, कल्चर से लेकर कनेक्टिविटी तक, पुलिस से लेकर पॉलिसी तक और टेक्नोलॉजी से लेकर टूरिज्म तक, हर क्षेत्र में विकास कर रही है।
Iran Water Crisis : ईरान में भीषण जल संकट, राजधानी तेहरान को खाली कराने की चेतावनी
Bhandara Sand Mafia Attack : अवैध रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो से पलटा दी सरकारी कार — बाल-बाल बची अफसर और उनके पति की जान
Meerut Police Encounter: चेकिंग के दौरान बदमाश ने खोली फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, 25 हजार का इनामी दबोचा गया
महिलाओं से किश्त के पैसे तो लेता, लेकिन बैंक में जमा नहीं करता; गांव की महिलाओं के डेढ़ करोड़ लेकर एजेंट फरार
Major General Mukti Sharma: सेना की पहली महिला मेजर जनरल- मुक्ति शर्मा की जंग, यूनिफॉर्म के साथ ज़िंदगी की भी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?