CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Rail Fare Hike 2025 : 26 दिसंबर से महंगी हो जाएगी रेल यात्रा, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा भार

Indian Rail Fare Hike 2025 : 26 दिसंबर से महंगी हो जाएगी रेल यात्रा, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा भार

By Newsdesk Admin
22/12/2025
Share
Indian Rail Fare Hike 2025
Indian Rail Fare Hike 2025

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। 26 दिसंबर से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी। भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा पर किराया बढ़ाने का फैसला किया है। नए नियमों के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने पर यात्री अब अधिक किराया चुकाएंगे। रेलवे के अनुसार यह किराया वृद्धि (Indian Rail Fare Hike 2025) अगले साल 31 मार्च तक करीब 600 करोड़ रुपये अतिरिक्त आमदनी पैदा करेगी, जिससे रेलवे नेटवर्क के विस्तार और सुरक्षा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर किराया एक पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जबकि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नान-एसी और एसी श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त किराया देना होगा (Indian Rail Fare Hike 2025)। उदाहरण के तौर पर यदि कोई यात्री दिल्ली से पटना साधारण श्रेणी में यात्रा करता है, तो उसे लगभग 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी में यह बढ़ोतरी 20 रुपये तक पहुंचेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह किराया वृद्धि उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों पर लागू नहीं होगी। यानी मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली जैसे महानगरों में स्थानीय ट्रेनों के यात्रियों को किसी अतिरिक्त किराये का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं नान एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा पर 10 रुपये और मेल/एक्सप्रेस एसी ट्रेन से दिल्ली-मुंबई के बीच लगभग 1,384 किलोमीटर की दूरी पर करीब 27.68 रुपये अतिरिक्त देने होंगे (Indian Rail Fare Hike 2025)।

एक साल में यह दूसरी बार है जब यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले इसी वर्ष एक जुलाई को किराया बढ़ाया गया था, जब स्लीपर और फर्स्ट क्लास श्रेणी में प्रति किलोमीटर आधा पैसा बढ़ाया गया था। उस संशोधन से अब तक रेलवे को 700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि पिछले एक दशक में नेटवर्क विस्तार, नई ट्रेनों, नई लाइनों और सुरक्षा ढांचे पर भारी निवेश हुआ है। इसके साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ने और पेंशन भार में इजाफा होने से खर्च भी बढ़ा है, जिसे संतुलित करने के लिए यह किराया संशोधन (Indian Rail Fare Hike 2025) आवश्यक था।

रेल मंत्रालय के अनुसार भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई नेटवर्क है और त्योहारों के दौरान 12,000 से अधिक ट्रेनों का सफल संचालन किया जा रहा है। ऐसे में संचालन लागत और सामाजिक दायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि यह फैसला लंबे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर असर डालेगा, लेकिन रेलवे इसे विकास, सुरक्षा और प्रबंधन सुधार का अहम हिस्सा मानता है।

Supreme Court SIT :  कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के मामले की जांच करेंगे ये तीन अफसर, जानिए कौन हैं वो
दो बच्चों की मां को हुआ पति के भतीजे से प्यार, कही ऐसी बात कि पंचों ने सबके सामने करवा दी नाबालिग से शादी, अब सास-ससुर ने…
Bihar Assembly Election 2025 : दो चरणों में होगी वोटिंग, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएगा नतीजा
पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज
बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: विरोध में आज बंद का आह्वान, SDM दफ्तर घेरने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?