CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2026 मुंबई – चेन्नई आज आमने -सामने जाने किसका पल्ला है भारी

IPL 2026 मुंबई – चेन्नई आज आमने -सामने जाने किसका पल्ला है भारी

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन में आज (23 अप्रैल) क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के नाम 5-5 आईपीएल ट्रॉफी हैं, लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

अंक तालिका में पिछड़ रही दोनों टीमें
इस सीजन में दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच खेले हैं और सिर्फ 2-2 जीत दर्ज की है। बेहतर नेट रन रेट के चलते मुंबई सातवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई आठवें नंबर पर बनी हुई है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम बन गया है।

जीत की लय में मुंबई, हार से उबरना चाहेगी चेन्नई
मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में जबरदस्त जीत दर्ज करके मैदान में उतरेगी, जहां उन्होंने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया था। इससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम दबाव में नजर आ रही है।

धोनी-रोहित पर रहेंगी निगाहें
इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी।रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए।वहीं धोनी ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है, जिससे उनके इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने की संभावना बढ़ गई है।आज का मैच सिर्फ 2 अंक के लिए नहीं, बल्कि दोनों टीमों के आत्मविश्वास और सीजन में वापसी के लिए बेहद अहम है। जो भी टीम जीतेगी, वह प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत स्थिति में ला सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद.

Girls football final today : रायपुर में अस्मिता खेलो इंडिया U-16 बालिका फुटबॉल फाइनल आज, शेरा FC की धमाकेदार एंट्री
ICC Ranking ODI : बल्लेबाजी की रैंकिंग में ROKO का दिखा जलवा, हिटमैन नंबर-1, किंग कोहली नंबर 2
Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम के 4 स्पिनर्स का तोड़ तैयार… फाइनल में न्यूजीलैंड करेगा ये काम
T20 Mumbai Final  : रोमांच, विवाद और जीत का जश्न; मराठा रॉयल्स लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
Smriti Mandhana Marriage : स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच बर्फ पिघली? दोनों परिवारों की ‘सीक्रेट’ मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?