CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उद्धव ठाकरे के साथ जाने पर कंफ्यूज हैं राज ठाकरे? एकनाथ गुट के कदम ने चौंकाया

उद्धव ठाकरे के साथ जाने पर कंफ्यूज हैं राज ठाकरे? एकनाथ गुट के कदम ने चौंकाया

By Newsdesk Admin 13/05/2025
Share

महाराष्ट्र , 13 मई 2025 :

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र की राजनीति तब अचानक से गरमा गई थी जब ‘ठाकरे बंधु’ यानी मनसे राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चा शुरू हुई. फिर पता नहीं क्या हुआ कि कुछ ही दिन में इस चर्चा पर फुलस्टॉप लग गया! इसके बाद दोनों भाई यूरोप टूर पर चले गए. हालांकि, संजय राउत के एक बयान से फिर चर्चा छिड़ गई है.

उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे पर सवाल किया कि जब साथ आने की बात मनसे मुखिया राज ठाकरे ने की थी तो क्या वह कोई पहल कर रहे हैं? अब इस बयान के बाद फिर महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने की अटकलों को हवा मिल गई.

संजय राउत के बयान से फिर उठी चर्चा

अब सवाल यह उठता है कि जब उद्धव ठाकरे पुराने विवाद भूलकर साथ आने की बात कह चुके हैं तो फिर राज ठाकरे गठबंधन को ‘वेट एंड वॉच’ वाली भूमिका में क्यों हैं? इसको लेकर संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे ने ही गठबंधन की बातचीत शुरू की थी. इसलिए अब उन्हें ही दोबारा इसकी शुरुआत करनी चाहिए. उद्धव ठाकरे की शिवसेना की प्रतिक्रिया सकारात्मक है.

हालांकि, राज ठाकरे, जो कई बार इंटरव्यू में अपने भाई के साथ वापस आने की इच्छा जता चुके हैं, अब इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे. यहां तक कि मनसे नेता भी यही कह रहे हैं कि अंतिम निर्णय राज ठाकरे ही लेंगे. तो फिर अब मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच गठबंधन वार्ता में आगे क्या होने वाला है?

अब तक दोनों ठाकरे की तरफ से इसपर क्या बयानबाजी हुई है, समझिए-

  • 19 अप्रैल को एक इंटरव्यू में राज ठाकरे ने पूछा, “अगर शिवसेना टूट भी जाए तो क्या हम फिर से एक साथ आ सकते हैं?” इस पर उन्होंने उद्धव ठाकरे से समर्थन का आह्वान किया था. राज ठाकरे ने कहा था, “महाराष्ट्र बहुत बड़ा है और हमारे बीच झगड़े और विवाद बहुत छोटे. एक साथ आना और साथ रहना बहुत मुश्किल नहीं है. अब सवाल इच्छाशक्ति का है.”
  • ठीक उसी दिन दादर के छत्रपति शिवाजी मंदिर में आयोजित शिवसेना यूबीटी के एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के बयान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी. उद्धव ठाकरे ने कहा था, ”मैं भी छोटे-मोटे विवादों को भूलने के लिए तैयार हूं और मराठी लोगों के हित के लिए एक साथ आने की अपील करता हूं.” ऐसा कहते हुए उद्धव ठाकरे ने शर्त रख दी थी. उन्होंने कहा था, “आप पहले तय कर लीजिए कि बीजेपी के साथ जाना है या मेरे साथ?”
  • इसके बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे विदेश दौरे पर चले गए और गठबंधन की चर्चाएं ठंडी पड़ गईं. मनसे के अन्य नेताओं को भी इस मामले पर बोलने से मना कर दिया गया था. सभी नेता यही कहते थे कि राज ठाकरे विदेश से लौटेंगे, तब इस मामले पर बोलेंगे.
  • इस बीच 26 अप्रैल को मनसे-शिवसेना यूबीटी गठबंधन की एक बार फिर चर्चा हुई. राज ठाकरे के एक्स हैंडल से कहा गया, “समय आ गया है, मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए शिवसैनिक मुंबई और महाराष्ट्र के लिए एक साथ आने को तैयार हैं.”

संजय राउत ने राज ठाकरे के पाले में फेंकी गेंद

फिलहाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना से सांसद संजय राउत ने गठबंधन को लेकर गेंद राज ठाकरे के पाले में फेंक दी है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने गठबंधन की चर्चा पहले शुरू की थी और इसलिए वही एक बार फिर इसकी शुरुआत करेंगे. हमने एक बार फिर दिखा दिया है कि हम गठबंधन के लिए सकारात्मक हैं.

मनसे नेता राज ठाकरे के फैसले का कर रहे इंतजार

हालांकि, जब हमने मनसे नेताओं से पूछा गया कि गठबंधन को लेकर चल रही इन चर्चाओं में आगे क्या होगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि राज ठाकरे सही समय पर सारे फैसले लेंगे. इसी बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता उदय सामंत राज ठाकरे से मिलने आज फिर उनके घर पहुंचे. ऐसे में अब यह चर्चा शुरू हुई कि उद्धव की शिवसेना नहीं बल्कि एकनाथ की शिवसेना राज ठाकरे से गठबंधन कर सकती है.

You Might Also Like

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Newsdesk Admin 13/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IAS Rajat Bansal Posting
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

IPS Ratan Lal Dangi Suspension
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राजधानी Raipur में अवैध…

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

26/03/2026
देश-दुनिया

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?