CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Israeli Embassy Staff Killed : अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, ‘फ्री फिलिस्तीन’ के लगाए नारे

Israeli Embassy Staff Killed : अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, ‘फ्री फिलिस्तीन’ के लगाए नारे

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share
Israeli Embassy Staff Killed
Israeli Embassy Staff Killed

सीजी भास्कर, 22 मई : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या (Israeli Embassy Staff Killed) कर दी गई। यह घटना Capital Jewish Museum के बाहर हुई, जहां अमेरिकन ज्यूइश कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर (Israeli Embassy Staff Killed) को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है, और उसने कस्टडी में “फ्री पलेस्टाइन” के नारे भी लगाए। वॉशिंगटन पुलिस के प्रमुख पामेला स्मिथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में चल रहे कार्यक्रम में भाग लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई।

पुलिस का मानना है कि हमले को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया, जो अब हिरासत में है। इस व्यक्ति को म्यूजियम के बाहर चहलकदमी करते हुए देखा गया था। जैसे ही कुछ लोग म्यूजियम से बाहर आए, उसने हैंडगन निकालकर उन पर गोली चलाई। गोलीबारी के बाद वह म्यूजियम के अंदर चला गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन डीसी में हुई यहूदी विरोधी हत्याओं को अब समाप्त होना चाहिए। अमेरिका में नफरत और कट्टरपंथ के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि यह दुखद है कि ऐसी घटनाएं अभी भी हो रही हैं। उन्होंने सभी के लिए ईश्वर की कृपा की कामना की।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इजरायली कर्मचारियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हम वॉशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं। यह एक कायराना यहूदी विरोधी हिंसा है, और हम इस हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे।

वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता टैल नइम कोहेन ने बताया कि इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को बेहद करीब से गोली मारी गई। ये दोनों कर्मचारी एक यहूदी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उन्होंने स्थानीय और संघीय प्रशासन पर भरोसा जताया कि वे हमलावरों को पकड़ेंगे और इजरायल के प्रतिनिधियों तथा यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

यह गोलीबारी (Israeli Embassy Staff Killed) उस यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई, जहां अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच कर रही है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हम इस मामले की सक्रियता से जांच कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे साझा करेंगे। पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई गोलीबारी (Israeli Embassy Staff Killed) की सूचना मिली। हम मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम जल्द ही इस मामले में और जानकारी प्रदान करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना को यहूदियों के खिलाफ एक आतंकवादी कार्रवाई बताया है।

किसी और को पति बनाने वाली थी गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने किया ऐसा जुगाड़ कि टूट गई शादी
Ujjain Water Dispute Protest: पानी के हक को लेकर उज्जैन में सड़कों पर उतरे किसान, तीन घंटे थमा रहा यातायात
जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें
बदमाशों ने माउजर तानकर कहा, “बता कहां गोली मारें….?” सराफा कारोबारी की कनपटी पर तानी पिस्टल, जिलाबदर बदमाश के खिलाफ FIR में नाम तक नहीं, दो सोने की अंगूठी के रूपये मांगने पर भेजे गुंडे, देखिए विडियो
Doctor Negligence Newborn : डाक्टर की लापरवाही से नवजात की पांचों अंगुलियां कटीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

भिलाई शिवसेना जिलाध्यक्ष चला रहा था महादेव सट्टा ऐप:म्यूल अकाउंट के जरिए आता पैसा, बताता प्रॉपर्टी डीलिंग का था, 2 आरोपी गिरफ्तार

25/05/2025

CG News : स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन

06/06/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत

11/12/2025
छत्तीसगढ़देश-दुनियाराजनीति

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?