CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdeep Dhankhar Resignation : धनखड़ के इस्तीफे से खाली उपराष्ट्रपति पद के लिए इस दिन होगा चुनाव

Jagdeep Dhankhar Resignation : धनखड़ के इस्तीफे से खाली उपराष्ट्रपति पद के लिए इस दिन होगा चुनाव

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
Jagdeep Dhankhar Resignation
Jagdeep Dhankhar Resignation

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Jagdeep Dhankhar Resignation :  उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने और उसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जो संकेत दिए गए हैं, उसके तहत उपराष्ट्रपति पद के लिए जल्द चुनाव कराए जाएंगे। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी हो सकती है। धनखड़ ने सोमवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दिया था। उसका कार्यकाल अभी 2027 तक था।

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति के इस्तीफे की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उस पद को रिक्त मान लिया जाता है। ऐसे में इस पद के लिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका कार्यक्रम  घोषित किया जाएगा। हालांकि इस चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनाव जैसी ही होती है। इसमें नामांकन दाखिल करने की अवधि से लेकर नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी जैसे प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस दौरान यदि चुनाव की स्थिति बनी तो मतदान और बाद में मतगणना आदि की प्रक्रिया भी अपनाई जाती है। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के यानी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य हिस्सा लेते हैं।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए संविधान में भी व्यवस्था की गई है। जिसमें इस्तीफे से खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए जल्द से जल्द चुनाव कराने को कहा गया है। वहीं कार्यकाल खत्म होने की स्थिति में  इसके लिए चुनाव को कार्यकाल की अवधि खत्म होने के 60 दिनों के भीतर ही कराने की व्यवस्था है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए कौन हो सकता है निर्वाचित

संविधान के तहत कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति के लिए तभी निर्वाचित हो सकता है जब वह भारत का नागरिक हो। वह पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है और जो राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो।इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उसे संसद के कम से कम 20 सदस्यों के प्रस्तावक और कम से कम 20 सदस्यों का समर्थन करना जरूरी है। इसके लिए नामांकन के दौरान उसे 15 हजार की जमानत राशि भी जमा करना होता है।

महिला मजदूर थीं गायब, साड़ी पहन मजदूरी करने पहुंच गए पुरुष… MNREGA में हुआ गजब का फर्जीवाड़ा
मरीजों को बेवकूफ बना 20 साल तक करता रहा सर्जरी, एक गलती से खुला 9th पास डॉक्टर का “राज”
वोटर लिस्ट में जिस बदलाव के बाद नीतीश को मिली थी बिहार की सत्ता, इस बार फिर वही प्रयोग, समझिए क्या-क्या होगा
कोर्ट ने तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट, अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ा है मामला
High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Civic Issues
Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

बोरियाखुर्द, डुंडा, देवपुरी, डुमरतराई और जोरा गांवों के…

Fancy Number
Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ में वाहनों…

Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपये के…

Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने 10 वन मंडलों…

ED-IT Raid
ED-IT Raid : पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पीतल कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?