CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भतीजे पर झूठा रेप केस दर्ज कराने वाली चाची को 20 साल की जेल, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला राज

भतीजे पर झूठा रेप केस दर्ज कराने वाली चाची को 20 साल की जेल, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला राज

By Newsdesk Admin
21/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 21 अगस्त​।झूठे आरोप लगाना कभी-कभी भारी पड़ जाता है। अलवर (राजस्थान) जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अपने नाबालिग भतीजे पर झूठा रेप केस दर्ज कराना इतना महंगा पड़ा कि अब उसे 20 साल जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।

Contents
  • महिला ने लगाया था रेप का आरोप
  • कॉल रिकॉर्डिंग ने पलट दी कहानी
  • कोर्ट का सख्त रुख
अदालत ने जांच के दौरान सामने आए सबूतों के आधार पर महिला को दोषी ठहराया और पॉक्सो कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई।

महिला ने लगाया था रेप का आरोप

महिला ने 11 अगस्त 2024 को अपने भतीजे के खिलाफ रेप और धमकी का मामला दर्ज कराया था।

FIR में उसने दावा किया था कि भतीजा पिछले छह महीने से उसका यौन शोषण कर रहा है और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

कॉल रिकॉर्डिंग ने पलट दी कहानी

जांच में पुलिस ने दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। छह महीने में दोनों के बीच 832 बार बातचीत हुई थी।

इतना ही नहीं, जब रेप का आरोप लगाया गया, उस दौरान आरोपी नाबालिग था।

जांच में यह भी सामने आया कि महिला ही मौके देखकर भतीजे को अपने घर बुलाती थी। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश की।

कोर्ट का सख्त रुख

पॉक्सो कोर्ट नंबर-4 की जज हिमांकनी गौड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा –
“चाची का दर्जा मां समान होता है। ऐसा कृत्य समाज को शर्मसार करता है।”

कोर्ट ने महिला को 20 साल की सजा सुनाई।

मुकदमे के दौरान महिला गर्भवती थी और अब उसका 9 महीने का बेटा है।

महिला ने बेटे को जेल में अपने साथ रखने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
केंद्रीय मंत्री के घर के पास मिले वोटर ID कार्ड, बिहार SIR और वोट चोरी विवाद के बीच सियासी हलचल तेज
Congress On CM Yogi : राहुल को नमूना कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘हम पर नहीं, यूपी पर ध्यान दें’
महाराष्ट्र: विश्वगंगा नदी में पैर धोते समय मां-बेटी डूबीं, दर्दनाक मौत से हड़कंप
MP Rural Water Supply : ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण की नीति टिकाऊ, जनभागीदारी आधारित और दीर्घकालिक प्रभाव वाली हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Operation : आमाटोला के जंगलों में नक्सलियों का डंप ध्वस्त, 4 भरमार बंदूकें और वायरलेस सेट बरामद

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ में नक्सल…

Biometric Ration Distribution : राशन वितरण में अब नहीं चलेगा ओटीपी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य

सीजी भास्कर, 23 जून : सार्वजनिक वितरण प्रणाली…

PM Modi on Bastar Development : जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था, वहां आज विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बस्तर : मोदी

सीजी भास्कर, 23 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Baloda-Belmundi Diamond Block : महासमुंद में मिला ‘हीरों का खजाना’, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से निकले 5 डायमंड

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ की खनिज…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026 : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ भवन एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?