CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanger Valley Green Cave : कांगेर घाटी में प्रकृति का नया चमत्कार: सामने आई “ग्रीन गुफा”, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

Kanger Valley Green Cave : कांगेर घाटी में प्रकृति का नया चमत्कार: सामने आई “ग्रीन गुफा”, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By Newsdesk Admin
05/01/2026
Share
Kanger Valley Green Cave
Kanger Valley Green Cave

सीजी भास्कर, 05 जनवरी। छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर प्रकृति के अनोखे उपहार के कारण (Kanger Valley Green Cave) चर्चा में है। यहां एक नई और दुर्लभ प्राकृतिक गुफा की खोज हुई है, जिसे “ग्रीन केव” नाम दिया गया है। यह खोज न केवल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Contents
  • राज्य सरकार की प्राथमिकता में पर्यटन और वन्य धरोहर
  • कोटुमसर क्षेत्र में स्थित है ग्रीन गुफा
  • भीतर जाते ही दिखती है प्राकृतिक भव्यता
  • जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगी गुफा
  • वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

राज्य सरकार की प्राथमिकता में पर्यटन और वन्य धरोहर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पर्यटन स्थलों और वन्य धरोहरों के संरक्षण-संवर्धन को विशेष महत्व दे रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि ग्रीन गुफा को पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को एक नई पहचान मिलेगी और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कोटुमसर क्षेत्र में स्थित है ग्रीन गुफा

नई खोजी गई यह ग्रीन गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है। यह गुफा चूना पत्थर और शैल संरचनाओं से बनी (Kanger Valley Green Cave) हुई है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गुफा की दीवारों और छत से लटकती स्टैलेक्टाइट्स पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी परतें जमी हुई हैं, जिससे पूरी गुफा हरे रंग की आभा बिखेरती नजर आती है। इसी कारण इसे “ग्रीन केव” कहा जा रहा है।

भीतर जाते ही दिखती है प्राकृतिक भव्यता

ग्रीन गुफा तक पहुंचने का रास्ता बड़े-बड़े पत्थरों और घने जंगलों से होकर गुजरता है। जैसे ही पर्यटक गुफा के भीतर प्रवेश करते हैं, सूक्ष्मजीवी परतों से ढकी हरी दीवारें उन्हें मंत्रमुग्ध कर देती हैं। अंदर एक विशाल कक्ष मौजूद है, जहां चमकदार स्टैलेक्टाइट्स और बहते पानी से बनी फ्लो-स्टोन संरचनाएं दिखाई देती हैं, जो इस गुफा की प्राकृतिक सुंदरता को और भी खास बनाती हैं।

जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगी गुफा

वन विभाग द्वारा ग्रीन गुफा की सुरक्षा और नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग, पैदल पथ और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य (Kanger Valley Green Cave) जारी है। सभी तैयारियां पूरी होते ही इस गुफा को आम पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है, ताकि लोग इस अनोखे प्राकृतिक चमत्कार का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन विकास से जुड़े प्रयासों में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवासन तथा प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरुण पांडे का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभा रहा है।

घने जंगलों के बीच स्थित यह ग्रीन गुफा अपनी विशिष्ट संरचना, जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक नया और आकर्षक केंद्र बनने जा रही है।

Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़
सुकमा: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB-EOW की रेड, DFO ऑफिस और फॉरेस्ट कर्मियों के घर छापेमारी…
Raipur Sex Racket Exposed : रायपुर के महादेव घाट में हुई मारपीट के मामले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
पिता की हत्या में 6 वर्षीय बच्ची की गवाही पर्याप्त:हाईकोर्ट ने आरोपियों की अपील की खारिज, कांकेर में 2016 में हुआ था मर्डर
Bhilai Steel Plant Bike Theft: प्लांट के भीतर तक पहुंची चोरों की दस्तक, एक ही दिन में दो बाइक गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

डीजल महंगा पड़ते ही थमे 19 लाख ट्रक! मालभाड़ा 15% बढ़ा, खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी

सीजी भास्कर, 26 मई। डीजल महंगा होने से…

Nandanvan Jungle Safari closed : दो दिन के लिए बंद रहेंगे नंदनवन और जंगल सफारी

सीजी भास्कर, 26 मई । छत्तीसगढ़ में इन दिनों…

Bharatmala Project Abhanpur Negligence : Shelke कंपनी की मनमानी से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 26 मई। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत…

Dhamtari woman dead body case : 4 दिन पहले मायके जाने निकली थी

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले…

PM Janman : आदिवासी योजनाओं को लेकर लोक भवन में बढ़ी हलचल, राज्यपाल ने अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

सीजी भास्कर, 26 मई। रायपुर के लोक भवन…

You Might Also Like

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh : 13 ठिकानों पर दबिश, 5.39 करोड़ का सोना-कैश बरामद, दिग्गजों पर ईडी ने कसा शिकंजा

03/05/2026
CHILDREN’S NUTRITION
छत्तीसगढ़

CHILDREN’S NUTRITION: छात्रों को नमक के साथ भोजन परोसे जाने पर प्रभारी अधीक्षक निलंबित

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

दिव्यांग बेटे को न्याय दिलाने कर्ज ले लड़ती रही बूढी मां, अब मिला इंसाफ

31/08/2025
Fake Kidnapping Case Bilaspur
अपराधछत्तीसगढ़

Fake Kidnapping Case Bilaspur : गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था युवक, पैसे खत्म हुए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से 10 लाख की मांगी फिरौती

09/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?