CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka Politics: संविधान बदलने वाले बयान पर शिवकुमार की सफाई, बोले- ‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर…’

Karnataka Politics: संविधान बदलने वाले बयान पर शिवकुमार की सफाई, बोले- ‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर…’

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

कर्नाटक , 25 मार्च 2025 :

BJP vs Congress: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य में मुस्लिम आरक्षण को लेकर संविधान में बदलाव करने की बात कहने से इनकार किया है. उन्होंने सोमवार (24 मार्च) को अपने बयान का खंडन करते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है. शिवकुमार ने ये भी चेतावनी दी कि वे इस मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकते हैं.

शिवकुमार ने स्पष्ट किया ‘मैं एक अनुभवी नेता हूं और पिछले 36 वर्षों से विधानसभा में हूं. मैंने कभी संविधान बदलने की बात नहीं कही. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अलग-अलग फैसलों के बाद कई बदलाव होते हैं. जो भी आरक्षण दिया गया है वह पिछड़े वर्गों के तहत ही आता है.’ उन्होंने आगे कहा ‘मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मैं इस पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का विचार कर रहा हूं और इस मामले को लेकर लड़ाई लड़ूंगा.’

शिवकुमार के बयान पर मचा बवाल

शिवकुमार के कथित बयान के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर विरोध जताया. संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा ‘किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव करने की बात कहना अस्वीकार्य है. कांग्रेस को इस पर सफाई देनी चाहिए और शिवकुमार को पद से हटाया जाना चाहिए.’

भाजपा ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर शिवकुमार का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक के लिए संविधान बदलने की कोशिश कर रही है. वीडियो में एंकर ने जब शिवकुमार से पूछा कि क्या संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति देता है तो उन्होंने कथित तौर पर कहा ‘हां मैं सहमत हूं. अदालत का फैसला आने तक इंतजार करें. कई बदलाव हो रहे हैं और संविधान भी बदलेगा.’

शिवकुमार के बयान पर BJP का हमला

इस मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा ‘शिवकुमार के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है.’ वहीं दक्षिण कन्नड़ से भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने राज्य सरकार पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए संविधान के मूल सिद्धांतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘भाजपा इस फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी और संविधान को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी.

Ayodhya Ram Mandir Construction Cost: अब तक कितना हुआ खर्च और कितने मजदूर जुटे काम पर?
सीएम साय से IOCL के मुख्य महाप्रबंधक की मुलाकात, पेट्रोलियम सेक्टर के विस्तार और निवेश पर हुई अहम चर्चा
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद; सेना ने पूरे इलाके को घेरा
Khaleda Zia : चुनावी नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?