CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने…’

Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने…’

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। Sanjay Singh On Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और खुफिया एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की है।

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने की साजिश करार दिया।

संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा, ”आतंकी हमले का शिकार बने सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीर चूक सामने आई है. जब ऐसी बड़ी घटना हो सकती थी, तो क्या कोई खुफिया अलर्ट पहले से नहीं था?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस या सेना की कोई तैनाती की गई थी?

पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराए सरकार- संजय सिंह

उन्होंने आगे कहा, ”सरकार को चाहिए कि वह इस हमले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराए और विपक्ष को भरोसे में ले. अब वक्त आ गया है, जब सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब तक मासूम नागरिक आतंकवाद का शिकार बनते रहेंगे.”

संजय सिंह ने अग्निवीर योजना की भी आलोचना की

इसके अलावा ‘आप’ नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, ”इस योजना के तहत युवाओं को ठेके पर रखकर सेना को कमजोर किया जा रहा है.” उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी व्यवस्था की तरह स्थायी भर्ती की बहाली की जाए, ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

‘AAP 18 मंडलों में शांति सभाओं का आयोजन करेगी’

संजय सिंह ने ये भी घोषणा की कि आम आदमी पार्टी देश के 18 मंडलों में शांति सभाओं का आयोजन करेगी. इन सभाओं का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना और देश में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना है।

उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर खड़ी है, लेकिन अब सरकार को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा.”

स्टेज पर बैठे थे दुल्हा दुल्हन, अचानक दहाड़े मार रोने लगी लड़की की मां, कारण जान‌ बारातियों का भी उड़ा होश, सब बोले “अरेssss ये क्या हो गया…”
14 साल बाद मिला बुजुर्ग दंपती को हाई कोर्ट से न्याय, अपनी ही जमीन के लिए लड़ रहे थे लड़ाई
Cobra Rescue Tragedy in Chandrapur: सर्प मित्र महेंद्र भडके की कोबरा डंसने से मौत, इलाके में शोक
दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?