CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर

साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर , 10 जून |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार की शाम पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि पति ससुराल में जाकर पत्नी को मारा है। साली को चॉकलेट के लिए भेज दिया था। मौका मिलते ही गला घोंट दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अंकित लास्कर (27) है। मृतिका का नाम मुस्कान सूर्यवंशी (24) है। मर्डर के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस से कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया है। उसकी लाश ससुराल में पड़ी है।

बिलासपुर में इस वारदात को मिलाकर 3 दिन में चौथा मर्डर है। इससे पहले शनिवार को बिल्हा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी को मारकर फांसी लगा थी। वहीं रविवार को सकरी क्षेत्र के बहतराई में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके साथ ही हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में जमीन विवाद में मर्डर हो गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 4 साल पहले लालखदान महमंद निवासी संतोष सूर्यवंशी की बेटी मुस्कान सूर्यवंशी की शादी 4 साल पहले मस्तूरी के वेद परसदा में रहने वाले अंकित लास्कर से हुई थी। शादी के बाद से अंकित शराब के नशे में धुत रहने लगा था। इससे घर में आए दिन विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी अंकित शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा। बेटी से मारपीट करने की सूचना पर पिता मुस्कान को लेकर लालखदान महमंद आ गए। इससे पति अंकित गुस्से में आ गया। उसने अपने घर में बैठकर पत्नी को मारने की साजिश रची।

साली को चॉकलेट लेने घर भेजा और पत्नी को मार डाला

इसके बाद अंकित अपनी पत्नी को मारने की प्लानिंग के साथ सोमवार को ससुराल महमंद गांव पहुंचा। इस दौरान अपनी साली को चॉकलेट लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया। अंकित को मर्डर करने के लिए मौका मिल गया। उसने फिर से विवाद किया और मारपीट की।

पत्नी मुस्कान अपने गले में एक काला धागा पहनी थी। पति ने काले धागे को जोर से पकड़ा और उसी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह सीधे मस्तूरी थाने पहुंचा। इस दौरान पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। वह सरेंडर करने आया है।

बहन आई तो बंद मिला दरवाजा, बेहोश पड़ी थी मुस्कान

इस बीच जब छोटी बहन चॉकलेट लेकर घर पहुंची, तब दरवाजा बाहर से बंद मिला। वहीं, अंदर में उसकी बड़ी बहन मुस्कान बेहोश पड़ी थी। लोगों ने बताया कि अंकित दरवाजा बाहर से बंद कर जा रहा था। परिजन आनन-फानन में मुस्कान को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में महिला को देखने तक नहीं गई पुलिस

तोरवा टीआई अभय बैस ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने पर पहले आरोपी की धरपकड़ की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया है। मंगलवार को पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल कर निरीक्षण करेगी। इसके बाद शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Chuipali Toll Plaza Accident : छुईपाली टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत
Religious Conversion Case Rajnandgaon: धर्मांतरण नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार, अवैध आश्रम और विदेशी फंडिंग की जांच तेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास 25 अक्टूबर से, IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
दो महीने बाकी, फिर भी ट्रेनों में ‘No Room’ – अब कैसे मिलेगा टिकट..?
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time : कब दिखेगा चांद? जानें आपके शहर का सही चंद्रोदय समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?