CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खंडवा में ‘लव-सुसाइड’: स्टूडेंट ने ठुकराया शादी का प्रपोजल, टीचर ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी मिला!

खंडवा में ‘लव-सुसाइड’: स्टूडेंट ने ठुकराया शादी का प्रपोजल, टीचर ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी मिला!

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर 29 जून प्यार पर किसी का बस नहीं होता. यह तो कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. मध्य प्रदेश के खंडवा में भी एक महिला टीचर को अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया. उसने छात्र से पूछा- विल यू मैरी मी (मुझसे शादी करोगे) ? छात्र ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन टीचर को बहुत बड़ा झटका लग गया. फिर टीचर ने दुखी होकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उस छात्र को हिरासत में ले लिया.

फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.घटना पुनासा चौकी क्षेत्र की है, यहां आईटीआई कॉलेज में पढ़ाने वाली 24 वर्षीय टीचर प्रिया यादव को अपने स्टूडेंट सपन यादव से प्यार हो गया था. सपन भी 24 साल का है. जब सपन ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रिया को काफी दुख हुआ, उसने फिर शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा लिया. सपन ने आसपास के लोगों की मदद से प्रिया को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पढ़ाई के दौराने हुआ प्यारपुलिस पूछताछ में सपन ने बताया कि वह आईटीआई नर्मदा नगर में पढ़ता है. प्रिया वहां कुछ सालों से गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाती थी. पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया. मोबाइल पर उनकी बातें शुरू हुईं. धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरा होता गया. दोनों का पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था.

दोनों सजातीय थे और परिवार वाले भी रिश्ते से वाकिफ थे.शादी का रख दिया प्रपोजलशुक्रवार को प्रिया ने सपन को अपने घर बुलाया. घर पर प्रिया ने सपन से शादी करने की बात कही. इस पर सपन ने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है. वह कोई काम-धंधा करना चाहता है. उसके बाद ही वह शादी करेगा. यह सुनकर प्रिया नाराज हो गई. उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. फिर वह कमरे के अंदर चली गई. करीब आधे घंटे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली.

तब सपन ने छत पर जाकर कमरे की खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. प्रिया ने कमरे में फांसी लगा ली थी.सुसाइड नोट भी लिखा थाबताया जा रहा है कि प्रिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. इसमें उसने जीवन से हारने की बात कही थी. हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिखा था. फिलहाल, पुलिस इस मामले में सपन से पूछताछ कर रही है. मामले में आगामी जांच जारी है. उधर प्रिया के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस
AAP Breaking News 🛑 फिर जेल जाएंगे AAP सांसद संजय सिंह….❓ 🔵 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश 🛑 बढ़ीं मुश्किलें
Sona-Chandi Ka Bhav :  सोने की चमक में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी जबरदस्त बढ़ी
घर के कमरे में मिली अधेड़ की लाश, चाकू से कई वार, तफ्तीश में जुटी कुम्हारी पुलिस
छत्तीसगढ़ में माओवादियों का दोहरा हमला: दो शिक्षादूतों की निर्मम हत्या, मोबाइल टावर को बनाया निशाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement :धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है सरकार, किसानों को मिल रही 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य…

Mungeli Police
Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े

मुंगेली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के…

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : एसीबी के…

Balod Paddy Procurement Halted
Balod Paddy Procurement Halted : बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार, बालोद के 161 केंद्रों पर लटके ताले; 800 से ज्यादा किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ

Balod Paddy Procurement Halted : कृषि विभाग के…

Balod Beedi Dispute Robbery
Balod Beedi Dispute Robbery : बीड़ी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपए लूटे, बालोद में चार आरोपी गिरफ्तार

Balod Beedi Dispute Robbery : संदेहियों से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?