सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर । राजनांदगांव के मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन होगा। बर्फानी सेवाश्रम समिति की ओर से श्वास, दमा और अस्थमा के मरीजों को जड़ी-बूटी वाली खीर का निःशुल्क प्रसाद बांटा जाएगा। (Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad)
यह भी पढ़ें : Mangalsutra Theft Gang : धार्मिक आयोजनों में सक्रिय मंगलसूत्र चोर गिरोह
ब्रह्ममुहूर्त में मरीजों को वितरित किया जाएगा खीर का प्रसाद : Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad
समिति वर्ष 1997 से यह परंपरा निभा रही है। इस साल 30 हजार से ज्यादा मरीजों के लिए खीर तैयार की जा रही है, जिसे शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में रखकर ब्रह्ममुहूर्त में वितरित किया जाएगा।

खीर का प्रसाद लेने के लिए मंदिर में कराना होगा पंजीयन
आयोजन के दौरान रात 10 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की नाचा पार्टी और स्थानीय कलाकार कर्मा, ददरिया, सुआ और जसगीत की प्रस्तुतियां देंगे। प्रसाद लेने के लिए मरीजों को मंदिर पहुंचकर पंजीयन कराना होगा। आयोजन की तैयारियों में समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का भी सहयोग लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
खीर का प्रसाद लेने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह से उपचार जारी रखें : Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad
हालांकि, खीर के प्रसाद को किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए और मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपना उपचार जारी रखना चाहिए।
ख़बरें और भी हैं : India Industrial Fair 2026 : रायपुर में लगेगा उद्योगों का महाकुंभ, 18 से 20 सितंबर तक जुटेंगे निवेशक-उद्यमी, रोजगार के भी बड़े मौके


