CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस थाने में ‘महाभारत’ मुंशी ने ASI को पीटा, ‘चोरों को छोड़ने’ पर हुआ था हंगामा

पुलिस थाने में ‘महाभारत’ मुंशी ने ASI को पीटा, ‘चोरों को छोड़ने’ पर हुआ था हंगामा

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून। मुंशी ने ASI की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद थाना परिसर में खूब हंगामा हुआ और थाना जंग का मैदान बन गया।

फिर ये मामला एसएसपी तक के पास पहुंच गया। दोनों के बीच थाने में बंद चोरों को छोड़े जाने को लेकर बहस शुरू हुई थी और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसमें थाना मुंशी ने एएसआई की पिटाई कर दी। झारखंड के रांची में एएसआई और थाने के मुंशी के बीच मारपीट का मामला जमकर तुल पकड़ रहा है।

धुर्वा थाना में एएसआई सुदीन रविदास और थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के बीच मारपीट हुई।

ASI सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि धुर्वा थाने के मुंशी उदय शंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

दरअसल, यह घटना चोरी और छिनतई के आरोप में धुर्वा थाना में पकड़े गए 12 संदिग्धों में से आधा दर्जन संदिग्धों को बिना कारण थाना से छोड़ने पर, सवाल पूछे जाने के बाद हुआ।

इस वजह से हुआ दोनों के बीच विवाद

पीड़ित एएसआई ने बताया कि 27 जून को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया गया था। इसी मेले से चोरी और छिनतई करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें धुर्वा थाना में बंद किया गया था।

सभी संदिग्धों को जेल में बंद करने के बाद एएसआई सुदीन रविदास ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट गए थे। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि 12 में से आधे यानि 6 आरोपियों को थाना से बगैर किसी कारण बताएं मुंशी उदय शंकर यादव ने छोड़ दिया था।

इसे लेकर पीड़ित एएसआई सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआइजी से शिकायत करते हुए आरोपी मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग की। इधर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट और अनुशासनहीनता मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं।

झारखंड में पुलिस थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के पीटे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है।

धुर्वा थाना की घटना से पहले रांची के ही लालपुर थाने में पदस्थापित एएसआई सुनील मुर्मू की दो युवकों रवि रंजन और विनोद ने थाना परिसर में ही बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Auto Sales Growth : नवंबर में वाहन कंपनियों की बिक्री में तेज़ वृद्धि, मारुति–टाटा–महिंद्रा सभी कंपनियों ने दिखाया दम
चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर
जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे
‘न किसी की जान गई, न रेडिएशन लीक का खतरा’, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पहला बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?