CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahila Ki Mout : मातृत्व का सपना टूटा, सिस्टम की बेरुखी से आदिवासी महिला की मौत

Mahila Ki Mout : मातृत्व का सपना टूटा, सिस्टम की बेरुखी से आदिवासी महिला की मौत

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share
Mahila Ki Mout
Mahila Ki Mout

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल : गरियाबंद जिले के छुरा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला की मौत (Mahila Ki Mout) का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया है। मृतक महिला का नाम ममता गोंड 27 वर्ष है, जो ग्राम खैरझिटी की निवासी थी और सात माह की गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कि अगर ममता को समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ममता को पेट में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई। परिजनों ने तुरंत महतारी एक्सप्रेस 102 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन बार-बार काल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद एंबुलेंस सेवा ने जवाब दिया और ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ममता की हालत और बिगड़ गई, लेकिन तब तक उसे इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत (Mahila Ki Mout) हो गई।

ममता के परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी आधे घंटे तक कोई डाक्टर उसकी देखभाल के लिए नहीं आया। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर डीएस निषाद ने बताया कि घटना के समय वे ओपीडी में अन्य मरीजों का उपचार कर रहे थे। इमरजेंसी सूचना मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक ममता की मौत हो चुकी थी। डाक्टर ने अपनी ओर से कोई लापरवाही नहीं मानते हुए कहा कि वे समय रहते मौके पर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप और कार्रवाई की मांग (Mahila Ki Mout)

ममता के परिजनों ने एंबुलेंस सेवा की देरी और स्वास्थ्य कर्मियों की उदासीनता को उसकी मौत का मुख्य कारण बताया। उनका आरोप है कि ममता अस्पताल पहुंचने पर जीवित थी और सामान्य बातचीत कर रही थी, लेकिन चिकित्सा सेवा में लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। परिजनों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और दोषी स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि अस्पताल और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से ममता की जान गई, जो एक गंभीर समस्या को उजागर करता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Medical Stores license Suspended : नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम तेज, 25 मेडिकल दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर
गर्मी में ठंडा पीने से पहले हो जाएं सावधान! डेट बदलकर बेच रहे हैं एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक
Katghora Hospital Controversy Video  : मरीज होते रहे परेशान, अस्पताल में नर्सों का चलता रहा कैटवॉक शो
Heart Day 2025 : दिमाग को रखेंगे शांत तो दिल भी रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये हेल्दी आदतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?