CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JK सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, छत की स्लैब गिरने से दबे 40 से अधिक मजदूर, दो की मौत

JK सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, छत की स्लैब गिरने से दबे 40 से अधिक मजदूर, दो की मौत

By Newsdesk Admin
30/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जनवरी। जेके सीमेंट फैक्ट्री में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें दो मजदूरों की मौत होने की खबर मिल रही है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जेके सीमेंट प्लांट में आज सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की एक यूनिट में छत का स्लैब गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूरों पर मलबा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए हैं। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब ढाली जा रही थी। इस दौरान सेंटरिंग गिर गई, जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए।

आपको बता दें कि सीमेंट फैक्ट्री में पांच दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम अभी मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई है। हादसे के सही कारण जानने के लिए प्रशासन पहुंच चुका है। मृतकों और घायलों की सही संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है फिलहाल प्लांट के अंदर किसी को नहीं जाने देने कहा गया है।

हादसे को लेकर खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिला प्रशासन से बात की। हादसे में तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा कैसा हुआ? कारण जानने पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह हादसा हुआ वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। स्लैब के बाद अचानक स्कैफोल्डिंग गिर गया जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। मलबे के अंदर दबे मजदूरों को ढूंढा जा रहा है। कितने मजदूरों की मौत हुई इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे के स्पष्ट कारणों का पता अब भी नहीं लगा है। पुलिस ने अंदर किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। जल्द ही इस घटना की और जानकारी साझा की जाएगी।

फुटबॉल के नेशनल रेफरी भिलाई के रमेश अन्ना का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
ईडी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में छापा
नहीं बदले हालात:शहर के 40 वार्डों में ही नालियां और बेहतर सड़कें आउटर के 30 वार्डों अभी गांव जैसे उबड़-खाबड़ रोड
Jubin Garg Island: सिंगापुर ने भारतीय सिंगर के सम्मान में किया द्वीप का नामकरण
पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, लूटपाट भी की, बिहार में हो गया बड़ा Kaन्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?