CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major blow to Tamil cinema : दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का 84 वर्ष की उम्र में निधन

Major blow to Tamil cinema : दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का 84 वर्ष की उम्र में निधन

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

 सीजी भास्कर, 10 जून। तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक, अभिनेता और छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा का मंगलवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे भारतीराजा ने चेन्नई के नीलंकराई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। (Major blow to Tamil cinema)

Contents
  • छह महीने पहले आईसीयू में हुए थे भर्ती : Major blow to Tamil cinema
  • चिन्नसामी से बने तमिल सिनेमा के भारतीराजा
  • संघर्ष के बाद मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान : Major blow to Tamil cinema
  • ’16 वयथिनिले’ से बदली तमिल सिनेमा की तस्वीर
  • 40 से अधिक फिल्मों का किया निर्देशन
  • सेलेब्स और प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि : Major blow to Tamil cinema

छह महीने पहले आईसीयू में हुए थे भर्ती : Major blow to Tamil cinema

जानकारी के मुताबिक, भारतीराजा को गंभीर फेफड़ों के संक्रमण और बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन मंगलवार को उनका निधन हो गया।

चिन्नसामी से बने तमिल सिनेमा के भारतीराजा

17 जुलाई 1941 को तमिलनाडु के अलिनागर में जन्मे भारतीराजा का असली नाम चिन्नसामी था। बचपन से ही साहित्य, नाटक और वक्तृत्व कला में उनकी विशेष रुचि थी। उन्होंने कुछ समय तक स्वास्थ्य निरीक्षक के रूप में भी काम किया, लेकिन सिनेमा के प्रति जुनून उन्हें चेन्नई ले आया।

संघर्ष के बाद मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान : Major blow to Tamil cinema

फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए भारतीराजा ने कई संघर्ष किए। जीविका चलाने के लिए उन्होंने नाटकों में अभिनय किया और पेट्रोल पंप पर भी काम किया। बाद में उन्हें प्रसिद्ध निर्देशक पुट्टन्ना कनकल्ला के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

’16 वयथिनिले’ से बदली तमिल सिनेमा की तस्वीर

साल 1977 में आई फिल्म 16 वयथिनिले से भारतीराजा ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में कमल हासन और रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की सफलता ने न सिर्फ भारतीराजा को स्थापित किया बल्कि कमल हासन और रजनीकांत के करियर को भी नई ऊंचाई दी। उन्होंने स्टूडियो से बाहर निकलकर गांवों में वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग की परंपरा को लोकप्रिय बनाया।

40 से अधिक फिल्मों का किया निर्देशन

भारतीराजा ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों में ग्रामीण जीवन, सामाजिक मुद्दों और मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया। निर्देशन के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया।

सेलेब्स और प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि : Major blow to Tamil cinema

भारतीराजा के निधन पर दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। चिरंजीवी, पवन कल्याण, राघव लॉरेंस समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अभिनेता सूर्या भी उनके आवास पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने प्रिय निर्देशक को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shilpa Shetty Case : विदेश यात्रा पर कोर्ट की सख्ती…! 60 करोड़ की ठगी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी ने खुद ही वापस ली याचिका
Jolly LLB 3 Trailer : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिखेगी किसानों के दर्द की कहानी
कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला
Movie Tere Ishk Mein : तीसरे दिन ही धनुष और कृति की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
Rohit Shetty House Firing : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत 6 की कोर्ट में पेशी, अब तक 12 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?