CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवरात्रि पर दिल्ली में मीट बिक्री हो बैन! VHP बोली- ‘हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं…’

नवरात्रि पर दिल्ली में मीट बिक्री हो बैन! VHP बोली- ‘हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं…’

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

25 मार्च 2025 :

Navratri 2025: विहिप (विश्व हिंदू परिषद) प्रवक्ता विनोद बंसल ने नवरात्रि के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की है. उनका कहना है कि दिल्ली नगर निगम के नियमानुसार कोई भी मीट की दुकान मंदिर या स्कूल के पास नहीं होनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि जानवरों का वध केवल सरकारी वधशालाओं में ही होना चाहिए. बंसल ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि इन नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

विनोद बंसल ने आगे कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. उनका कहना था कि इस तरह के उपाय से अनावश्यक विवाद और झगड़ों से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा ‘आगामी रविवार से विक्रमी संवत् 2082 की वर्ष प्रतिपदा और चैत्र मास की नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जो हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है. इसलिए नवरात्रि के दौरान मीट की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होनी चाहिए.’

वीडियो बयान में भी किया अनुरोध

बंसल ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली नगर निगम के नियमों का हवाला दिया और कहा कि मंदिर और स्कूल के पास मीट की दुकानों का होना ठीक नहीं है. उनका ये भी कहना था कि त्योहारों के समय हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मीट की बिक्री पर कड़ा नियंत्रण होना चाहिए ताकि किसी भी तरह के विवाद को टाला जा सके. बंसल ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मीट की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी है.

नागरिक प्रशासन से अपील

विहिप प्रवक्ता ने आखिर में नागरिक प्रशासन और नगर निगम से इस मुद्दे पर शीघ्र पहल करने की अपील की है. उनका कहना है कि इस कदम से हिंदू जनभावनाओं का सम्मान किया जा सकेगा और धार्मिक स्थलों के आसपास की स्थिति भी शांतिपूर्ण बनी रहेगी

‘औरंगजेब शौचालय’ नामकरण पर बवाल, धार में हिंदराज युवा संगठन ने किया विरोध…
मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी…
14 मार्च पर लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा..
दुर्गा मां को काला बुर्का पहनाए जाने से नवरात्रि के पहले दिन ही विवाद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकार के चेहरे पर पोती कालिख, ले गए थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?