CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MI-PBKS IPL 2025 : दूसरे क्वालीफायर में आमने-सामने होंगे पंजाब व मुंबई, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

MI-PBKS IPL 2025 : दूसरे क्वालीफायर में आमने-सामने होंगे पंजाब व मुंबई, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share
MI-PBKS IPL 2025
MI-PBKS IPL 2025

सीजी भास्कर, 01 जून : आईपीएल 2025 अब अपने अंत पर पहुंच चुका है। पूरे सीजन में कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में अब केवल दो मैच ही शेष बचे हैं। इस कड़ी में पहला मुकाबला सीजन का दूसरा क्वालीफायर है जो कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (MI-PBKS IPL 2025) और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 1 मई को खेला जाने वाला है। यहां तक पहुंचने वाली दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।

दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच बीते 26 मई को खेला गया था। लीग स्टेज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स ने तीन विकेटों से बाजी मार ली थी। हालांकि, उस हार के बावजूद मुंबई इंडियंस ने वापसी की और सीजन के दूसरे क्वालीफायर तक पहुंची।

अब दोनों टीमें इस क्वालीफायर मैच में जीतने की पूरी कोशिश करने वाली। बता दें, इस महामुकाबले में जिस भी टीम को जीत हासिल होगी वह सीजन के खिताबी जंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI-PBKS IPL 2025)

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स अब तक कुल 33 मौकों पर आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस को 17 बार जीत हासिल हुई है। वहीं, पंजाब किंग्स ने 16 मैच जीते हैं। जबकि दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रह गया था। अब इस मुकाबले में एक तरफ मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड में बढ़त हासिल करना चाहेगी तो पंजाब किंग्स आंकड़ों को बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पिच रिपोर्ट (MI-PBKS IPL 2025)

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच की बात करें तो, यहां की सतह पर मौजूदा सीजन में कई मौकों पर बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली है। इस मैदान में 18वें सीजन में कई बार स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है। वहीं, टारगेट का पीछा करने वाली टीमों को भी यहां की सतह का फायदा हुआ है। ऐसे में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला ये मैच भी हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम
IPL Opening Ceremonies: सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित आईपीएल में मचाएंगे धमाल, इस बार 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी!
Vaibhav Suryavanshi : 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी, 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, देखिए विडियो
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 27वां रन लेते ही दिग्गजों के खास क्लब का बने हिस्सा
मौसम और सुरक्षा कारणों से CM विष्णु देव साय का बस्तर दौरा रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?