CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modern Agricultural Equipment : प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध

Modern Agricultural Equipment : प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share
Modern Agricultural Equipment
Modern Agricultural Equipment

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर । प्रदेश के किसान खेती-किसानी में आधुनिक कृषि यंत्रों (Modern Agricultural Equipment) का प्रयोग कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। वहीं विकसित भारत विजन की परिकल्पना की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Contents
  • शासकीय अनुदान पर आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्र किसानों को
  • फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई
  • 882 किसानों को अनुदान पर मिला कृषि यंत्र
  • स्व-चलित रीपर से कटाई हुई आसान
  • रोटावेटर से खेत की तैयारी हुई तेज
  • सीड ड्रिल से बीज की बचत और बेहतर उत्पादन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका बड़ी संख्या में किसान लाभ ले रहे हैं। किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी के उन्नत एवं आधुनिक तौर तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को पारंपरागत किसानी से अधिक फायदा हो रहा है।

शासकीय अनुदान पर आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्र किसानों को

कृषि विभाग (Modern Agricultural Equipment) के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं जिनसे किसान लगातार लाभान्वित हो रहे हैं, चाहे वो उन्नत बीज हो या अन्य विभागीय योजनाएं। इसी क्रम में बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा किसानों के हित में शासकीय अनुदान पर आधुनिक एवं उन्नत किस्म में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को किसानों को उपलब्ध कराया जाता है।

खेती किसानी के विभिन्न चरणों जुताई, बुआई, रोपाई, फसल कटाई जैसे सभी चरणों के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र किसान के द्वारा चयन आधार पर उपलब्ध कराया जाता है, इससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। बीज निगम द्वारा किसानों को शक्ति चलित कृषि यंत्र जैसे – रोटावेटर, स्व चलित रीपर, पैडी ट्रांसप्लांटर, लेज़र लैंड लेवलर, पावर वीडर, मल्चर, थ्रेशर, सीड ड्रिल, सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई

इन कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ-साथ श्रम लागत में भी कमी हो रही है। किसानों का कहना है कि आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से खेती का कार्य कम समय में और अधिक सटीक तरीके से हो पा रहा है, जिससे फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई है। परिणाम स्वरूप बाजार में उन्हें उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

882 किसानों को अनुदान पर मिला कृषि यंत्र

बता दें कि बीज निगम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। निगम द्वारा किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराने की योजना क्रियान्वित है। जिससे कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है। वर्ष 2025-26 में अभी तक 882 किसान को अनुदान पर कृषि यंत्रों से लाभान्वित हो चुके हैं।

स्व-चलित रीपर से कटाई हुई आसान

बिलासपुर जिले के किसान नारायण दल्लू पटेल ने बीज निगम के माध्यम से अनुदान पर स्व-चलित रीपर प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पहले एक एकड़ फसल की कटाई में 10-12 मजदूर और पूरा दिन लगता था, जबकि अब वही कार्य 2-3 घंटे में पूरा हो जाता है। इससे कटाई लागत में 50-60 प्रतिशत तक कमी आई है और समय पर कटाई संभव हो सकी है।

रोटावेटर से खेत की तैयारी हुई तेज

रायपुर जिले के किसान हीरालाल साहू ने बताया कि रोटावेटर के उपयोग से खेत की जुताई एक ही बार में हो जाती है। पहले जहाँ खेत तैयार करने में 3-4 दिन लगते थे, अब कुछ घंटों में कार्य पूर्ण हो जाता है। इससे फसल उत्पादन में 20-25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

सीड ड्रिल से बीज की बचत और बेहतर उत्पादन

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के किसान लेखूराम छेदईया ने अनुदान पर सीड ड्रिल मशीन (Modern Agricultural Equipment) क्रय किए है। उन्होंने बताया कि इस मशीन का प्रयोग बोआई में करने पर बीज की 15-25 प्रतिशत तक बचत होती है। समान दूरी और गहराई पर बोआई से अंकुरण बेहतर हुआ है और उत्पादन में 20-30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई।

वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर, पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री
Congress Eviction Notice Delhi 2026: सरकारी बंगलों को खाली करने का नोटिस, 2006 की नीति बनी वजह
Mor Gaon Mor Pani : 1610 करोड़ के जल संरक्षण अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य
Wildlife Crime : मंदिर परिसर में भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाला युवक गिरफ्तार
Cleanliness Drive : भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू, विधायक सेन और जिलाध्यक्ष ने अस्पताल से चलाई सफाई मुहिम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Robbery
Bhilai Robbery : छात्रों को चाकू दिखाकर लूटने वालों का ऐसे खुला राज, पुलिस की कार्रवाई से सामने आई पूरी कहानी

भिलाई के नेहरू नगर इलाके में गुरुवार को…

Gariaband Tourism
Gariaband Tourism : गरियाबंद में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्राकृतिक स्थलों पर सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक…

Eye Testing Machine
Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

गरियाबंद जिला अस्पताल में अब आंखों की जांच…

Kharif Farming
Kharif Farming : समय पर खाद और बीज मिलने से किसानों की बढ़ी रफ्तार, टोकन व्यवस्था खत्म होने से आसान हुई खरीफ की तैयारी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। खरीफ सीजन की तैयारियों…

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। गरियाबंद में प्रधानमंत्री जीवन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?