CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh : आंगनबाडी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा से संवर रहा बचपन

Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh : आंगनबाडी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा से संवर रहा बचपन

By Newsdesk Admin
29/04/2026
Share
Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh
Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल : देश का भविष्य जिन नन्हे कदमों से आगे बढ़ता है, वे आज आंगनबाडी केंद्रों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ संवर रहे हैं। आंगनबाडी केंद्र कभी केवल पोषण और देखभाल तक सीमित माने जाते थे, वे अब प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण रोजगार के समन्वित माडल के रूप में विकसित हो चुके हैं। (Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh)

Contents
  • भवन ही बन गया शिक्षक: ‘बाला’ की अभिनव पहल : Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh
  • धमतरी का ‘बाला माडल’ – सीखने का नया अनुभव
  • शिक्षा के साथ रोजगार का मजबूत आधार
  • पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता

छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, मुंगेली और नारायणपुर जैसे जिलों में दिख रहा यह सकारात्मक बदलाव अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणास्रोत बन रहा है।

भवन ही बन गया शिक्षक: ‘बाला’ की अभिनव पहल : Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh

मनरेगा और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से निर्मित आधुनिक आंगनबाडी भवनों ने Building as Learning Aid (BALA) की अवधारणा को साकार रूप दिया है। लगभग 11.69 लाख रुपए की लागत से बने इन भवनों में दीवारों, फर्श, सीढ़ियों और खुले स्थानों को शिक्षण सामग्री के रूप में विकसित किया गया है। रंग-बिरंगी चित्रकारी के माध्यम से बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला, अंक और आकृतियां सहजता से मिल रही हैं। अब हर दीवार बोलती है और हर कोना सिखाता है। इस (Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh) पहल ने आंगनबाडी को एक जीवंत पाठशाला बना दिया है।

धमतरी का ‘बाला माडल’ – सीखने का नया अनुभव

धमतरी जिले में माडल ने प्रारंभिक बाल शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां 81 आंगनबाडी केंद्रों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ, जिनमें से 51 पूर्ण हो चुके हैं। ग्राम उडेंना का केंद्र इस बदलाव की जीवंत तस्वीर है, जहां विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के बच्चे खेल-खेल में सीख रहे हैं। दीवारों पर स्थानीय संस्कृति और गणितीय अवधारणाएं बच्चों में जिज्ञासा बढ़ा रही हैं।

शिक्षा के साथ रोजगार का मजबूत आधार

मनरेगा के तहत आंगनबाडी भवनों के निर्माण ने दोहरा लाभ दिया है। एक ओर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना विकसित हुई है, वही दूसरी ओर ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इससे परिवारों की आय में वृद्धि हुई है और ग्रामीणों के पलायन में कमी आई है। इस प्रकार (Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh) केवल बच्चों के विकास का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का माध्यम भी बन गया है।

पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता

आंगनबाडी केंद्र अब बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। यहां टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रों के माध्यम से महतारी वंदन योजना और नोनी सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। सुरक्षित खेलघर और नियमित साफ-सफाई ने केंद्रों को बाल-अनुकूल बनाया है। यह आधुनिक स्वरूप (Modern Anganwadi Centers in Chhattisgarh) वास्तव में एक सशक्त और विकसित भारत की नींव रख रहा है, जहां हर बच्चा अपनी पहली पाठशाला तक सुरक्षित पहुंच रहा है।

Raipur Cyber Crime: अपरिचित क्लब की पूल पार्टी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासा देवी एयरपोर्ट का भविष्य अधर में, हाईकोर्ट नाराज़…
Amit Shah Bastar Visit : तय समय, कड़ा पहरा और बड़ा मंच, बस्तर में आज होने जा रहा है कुछ खास
“छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ. सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
New Year Celebration Raipur Police Guidelines: CCTV निगरानी में होगा जश्न, नियम टूटे तो सीधी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET OMR
NEET OMR : नीट की ओएमआर शीट ने खोला पूरा राज, 159 अंक पर हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

बिलासपुर में नीट परीक्षा के अंकों को लेकर…

PM Surya Ghar
PM Surya Ghar : महासमुंद में सूर्य घर योजना की जमीनी पड़ताल, सोलर दीदी के घर पहुंची जिला पंचायत सीईओ

महासमुंद के ग्राम झलप में प्रधानमंत्री सूर्य घर…

Baiga Health Crisis
Baiga Health Crisis : बैगा अंचल में बीमारी ने बढ़ाई चिंता, कई गांवों में पहुंची मेडिकल टीम; 96 बच्चे अस्पताल में भर्ती

बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी इलाकों में बारिश…

Hareli Festival
Hareli Festival : मुख्यमंत्री आवास में हरेली की धूम, साय ने की हल और गौ माता की पूजा; किसानों के लिए मांगी खुशहाली

रायपुर में हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री…

GeM Procurement
GeM Procurement : छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीद में बड़ा उछाल, 3935 करोड़ की खरीदी से बढ़ी स्थानीय कारोबारियों की ताकत

नई दिल्ली में आयोजित सरकारी ई बाजार के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?