CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पागल कुत्ते का कहर: रायपुर के माना में एक ही दिन में 12 से ज्यादा लोग घायल, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार

पागल कुत्ते का कहर: रायपुर के माना में एक ही दिन में 12 से ज्यादा लोग घायल, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त |

Contents
  • लगातार हमले, प्रशासन अलर्ट पर
  • अस्पताल में लगी लाइन
  • 11 साल के यश पर खौफनाक हमला
  • क्षेत्र में दहशत का माहौल

रायपुर (छत्तीसगढ़) – राजधानी के माना इलाके में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने पूरे दिन दहशत फैला दी। सुबह से लेकर देर रात तक इस कुत्ते ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर 12 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। इनमें 11 साल का मासूम बच्चा से लेकर 75 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

लगातार हमले, प्रशासन अलर्ट पर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूरे रंग का यह कुत्ता वार्ड क्रमांक-1 आटा चक्की के पास, पुष्प वाटिका, वार्ड क्रमांक-12 पीएल होम क्रमांक-3 समेत कई इलाकों में घूम-घूमकर हमला करता रहा। नगर पंचायत माना की दो टीमें सुबह से ही कुत्ते को पकड़ने में जुटी रहीं, लेकिन देर रात तक उसे काबू नहीं किया जा सका।

नगर पंचायत माना कैंप के उपाध्यक्ष के. याबू ने बताया –

“कुत्ता अचानक लोगों पर झपट रहा है और सीधे काट लेता है। इलाके में डर का माहौल है।”

अस्पताल में लगी लाइन

कुत्ते के काटने के बाद दोपहर 2:45 बजे से शाम 7:45 बजे तक लोग रेबीज का टीका लगवाने के लिए माना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते रहे। कुछ गंभीर मामलों को मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया।

11 साल के यश पर खौफनाक हमला

वार्ड क्रमांक-1 में अपने घर के बाहर खड़े यश बैरागी (11 वर्ष) पर कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया। उसने बच्चे के कुल्हे पर काट लिया और लगभग 5 मिनट तक नोचता रहा। यश की मां ने बताया कि बेटा इस हादसे के बाद डरा-सहमा है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे रेबीज के चार इंजेक्शन लगाए हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

सुबह से लगातार हो रहे इन हमलों ने माना क्षेत्र के लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लोग बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं और बुजुर्ग भी सतर्क हैं।

Police Naxalite Encounter : जवानों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सली, दोनों तरफ से जोरदार गोलीबारी जारी
Haryana News: अनिल विज का तंज, ‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बैनर्जी’
RTE Fee Refund Case: आरटीई छात्र से फीस लेने पर बाल आयोग सख्त, स्कूल को 16 हजार लौटाने का आदेश
Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू
Sterilization of Naxalites : 8वीं-10वीं पास युवाओं ने की सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी, सरेंडर के बाद खुल रहे राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?