सीजी भास्कर, 02 मई : इस आईपीएल सीजन में अब तक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। टीम आज अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलने जा रही है। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या एमएस धोनी (MS Dhoni Fitness Update) प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने स्थिति साफ की है। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन गुजर चुका है, लेकिन धोनी अब तक एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं।
क्या बोले माइकल हसी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइकल हसी ने धोनी (MS Dhoni Fitness Update) की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि धोनी अपनी चोट से तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनकी वापसी ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कहना अभी मुश्किल है कि धोनी 2 मई को मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या अगले किसी मैच में वापसी करेंगे। लेकिन संकेत साफ हैं कि वे पूरी फिटनेस के काफी करीब पहुंच चुके हैं।
धोनी की फिटनेस को लेकर हसी ने कहा कि इस समय उनका फोकस रनिंग स्पीड सुधारने पर है। उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग अच्छे स्तर पर कर रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ी चिंता विकेट के बीच उनकी दौड़ को लेकर है, जिस पर काम किया जा रहा है।
माइकल हसी ने आगे कहा, “जैसे ही धोनी (MS Dhoni Fitness Update) को यह भरोसा हो जाएगा कि उनकी काफ पूरी तरह ठीक हो चुकी है, वे खुद हमें संकेत देंगे कि अब मैदान में उतरने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हम भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई इसी पल का इंतजार कर रहा है।”


