CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » National Archery Academy : 13.47 एकड़ भूमि पर बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

National Archery Academy : 13.47 एकड़ भूमि पर बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share
National Archery Academy
National Archery Academy

सीजी भास्कर, 06 जून : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को महानदी भवन, नया रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी (National Archery Academy) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह अकादमी देश की श्रेष्ठ खेल संस्थाओं में से एक होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।

राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी (National Archery Academy) की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को नया रायपुर के सेक्टर-03, ग्राम परसदा स्थित 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। भूमि के प्रीमियम, भू-भाटक एवं जीएसटी सहित 39.22 करोड़ रूपए की प्रतिपूर्ति राज्य शासन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल एक भवन या संस्थान की शुरुआत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देने की। राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी जैसे संस्थान प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। यह अकादमी न केवल खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएगी, बल्कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी देश का गौरव भी बढ़ाएंगे।

इस तीरंदाजी अकादमी (National Archery Academy) की स्थापना एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से की जाएगी। प्रस्तावित अकादमी में आउटडोर तीरंदाजी रेंज, एसी युक्त इनडोर रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास, निदेशकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल होंगी। भूमि आवंटन आदेश के तीन माह के भीतर लीज अनुबंध निष्पादित कर उसका पंजीयन कराना होगा तथा अनुबंध की तिथि से एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ कर तीन वर्षों में पूर्ण करना आवश्यक होगा।

राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी (National Archery Academy) के निर्माण की जिम्मेदारी क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की होगी। इसलिए आवश्यक बजटीय प्रावधान राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार होगा जब तीरंदाजी जैसे पारंपरिक और तकनीकी खेल के लिए इतनी बड़ी संरचना का निर्माण किया जाएगा। इससे आदिवासी क्षेत्रों में छिपी तीरंदाजी प्रतिभाओं को भी एक मंच मिलेगा और प्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान की ओर अग्रसर होगा।

CM Vishnu Deo Sai in Gariaband : 603 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
पति की बेवफाई से आहत महिला ने की आत्महत्या, मामला राजधानी रायपुर का
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
Agristack Portal : छत्तीसगढ़ में लाखों किसान पोर्टल से जुड़ रहे हैं, खेती में डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Medical College
Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फिर बाइक चोरी, CCTV नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग एक बार…

Hathband Police
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत

तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर…

Mineral Department Constable
Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच…

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?