CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender Chhattisgarh : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 1.15 करोड़ के 25 खूंखार नक्सलियों ने डाल दिया हथियार

Naxal Surrender Chhattisgarh : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 1.15 करोड़ के 25 खूंखार नक्सलियों ने डाल दिया हथियार

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
Naxal Surrender Chhattisgarh
Naxal Surrender Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और “नियत नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर कुल 25 सक्रिय व खूंखार माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से एक पर 25 लाख और कुल 23 पर 1.15 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में ओड़िशा राज्य कमेटी के टॉप कमांडर और सब जोनल ब्यूरो कमांडर रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश उर्फ विकेश भी शामिल है, जिस पर 25 लाख का इनाम था। इसके अलावा डीवीसीएम, पीपीसीएम, एरिया कमेटी सदस्य, मिलिशिया, जनताना सरकार पदाधिकारी सहित कई महिला माओवादी भी शामिल हैं।

यह आत्मसमर्पण आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष हुआ। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की नीति के तहत प्रोत्साहन स्वरूप ₹50,000 की सहायता राशि चेक के रूप में प्रदान की गई।

2025 की स्थिति

जनवरी 2025 से अब तक 300 माओवादी गिरफ्तार हुए।

242 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

127 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए।

आइजी और एसपी बोले

आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बलों – डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, केरिपु और कोबरा – की संयुक्त कार्यवाही से नक्सल संगठन का शीर्ष ढांचा हिल चुका है। अब लगातार बड़े कैडर संगठन से बाहर निकल रहे हैं। वहीं एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य की नई पुनर्वास नीति उनके लिए एक नई शुरुआत है। सरकार की योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और जीवनयापन की संपूर्ण व्यवस्था मिल रही है।

माओवादी आत्मसमर्पण के पीछे ये प्रमुख कारण रहे

सुदूर अंचलों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंचना।

संगठन के अंदर लगातार मतभेद, शोषण और हिंसा।

सुरक्षा बलों की मजबूत पकड़ और आक्रामक अभियान।

“नियत नेल्ला नार” योजना और पुनर्वास नीति की जनहितकारी पहल।

IIT Student Online Fraud Case : बैंक खाते में पहले भेजे ₹150, फिर IIT छात्र से ठगे पांच लाख, दोस्त से उधार लेकर दी रकम
कोरिया के सोन हनी को मिली राष्ट्रीय पहचान:PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की सराहना; आदिवासी किसान बना रहे जैविक शहद
भिलाई सुपेला में युवक की चाकू से हत्या करने के बाद दो महीने से लुक छिप घूम रहे आरोपी को घड़ी चौक पर पुलिस ने दबोचा
फ्रेंड के साथ गार्डन घूम रहे असिस्टेंट मैनेजर का बैग गायब, कैश समेत 6 मोबाइल चोरी
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Leadership
Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से…

Personality Rights
Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

अब सितारों के नाम, चेहरे और आवाज की…

Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला
Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (Asian Games 2026) जापान के निशिन…

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?