CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

By Newsdesk Admin
18/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। जमीन विवाद को लेकर बीती रात पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए उसे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की है जहां सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में घटी है।

आपको बता दें कि सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन का उसके गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुलशन पड़ोस के गांव में दूध लेने गया था। जब वह पैदल घर की ओर लौट रहा था, इसी दौरान उसके विपक्षी दो युवक आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गयी। इसके बाद विपक्षी युवक ने फोन कर घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। पास में एक व्यक्ति पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। युवक को लेकर परिवार वाले फूलपुर में निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची‌ और युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन मंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।‌ सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो युवकों में आपस में विवाद के बाद घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sky Guard Surveillance Drone: 7 दिन तक आसमान में टिककर सीमा सुरक्षा के मायने बदलने वाला स्वदेशी कमाल
Raipur Sex Racket Exposed : रायपुर के महादेव घाट में हुई मारपीट के मामले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका? सौरभ, साहिल या किसी और का… मृतक के भाई ने की ये मांग
लड़की पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बन गई… 10 दिन बाद जांच हुई तो पता चला उम्र कम है, अब हो सकता है एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

रायपुर में बकाया पानी बिल को लेकर नगर…

Stray Cattle Accident
Stray Cattle Accident : 24 मवेशियों को वाहनों ने कुचला, 13 की मौत; स्थायी व्यवस्था की मांग पर सड़क जाम

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की…

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?