CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “किसी को खुश होने की जरूरत नहीं, मैं छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा हूं” बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, BJP ने जारी किया बोरिया-बिस्तर समेटते कार्टून

“किसी को खुश होने की जरूरत नहीं, मैं छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा हूं” बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, BJP ने जारी किया बोरिया-बिस्तर समेटते कार्टून

By Newsdesk Admin
20/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के नए प्रभारी बनाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी को खुश होने की जरूरत नहीं, मैं छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा हूं। Bhupesh Baghel का यह बयान बीजेपी द्वारा जारी किए गए एक कार्टून के जवाब में आया है, जिसमें उन्हें छत्तीसगढ़ से बोरिया-बिस्तर समेटकर जाते हुए दिखाया गया है।

आपको बता दें कि बीजेपी के ऑफिशियल X अकाउंट पर एक कार्टून पोस्ट किया गया है। जिसमें “हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए” कैप्शन के साथ कार्टून बना हुआ है। कार्टून में ‘Bye Bye Chhattisgarh’ भी लिखा है।

कार्टून पर पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी का असर प्रदेश की राजनीति में उनकी सक्रियता पर नहीं पड़ेगा। रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होते हुए भी 5 साल राज्य से बाहर निकले ही नहीं। मैं प्रदेश में रहते हुए देश के विभिन्न राज्यों में चाहे वो संगठन के मामले हों या राज्य के, जिम्मेदारी दी गई तो उसका निर्वहन मैंने किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं प्रदेश की राजनीति से दूर हो जाउंगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से मैं समर्पित हूं।

राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली से लौटे भूपेश बघेल का रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का समर्थन किया जिसमें कहा गया था कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी किसी राज्य का प्रभार देता है, उसकी सफलता या असफलता की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तो उसका आंकलन भी होना चाहिए।

रायपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
जी हां, सुपारी कीलिंग और हाई प्रोफाइल है भिलाई 3 का यह मामला, पुलिस शिकंजे की कसावट हो गई शुरू, पूर्व CM भूपेश के पुत्र बिट्टू से आरोपियों के पुराने और प्रगाढ़ संबंध रहे, 4 घंटे बिट्टू और ढाई घंटे दीप्ति से पूछताछ, फोन जब्त
Indravati Tiger Poaching Case : कैमरे में कैद हुए 12 बाघ, लोकेशन लीक होने के बाद 3 का हुआ था शिकार
Wild Animal Treatment : बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल
Job Registration Linkage : CG Rojgar App से अब पंजीयन-लिंक कराना होगा अनिवार्य — प्रक्रिया आसान, समय सीमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?