CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”

By Newsdesk Admin
02/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 जनवरी। कल दोपहर एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने पांच युवतियों और होटल के मैनेजर समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप था कि युवक और युवतियों कमरे में रंगरेलियां मना रहीं थीं। शिकायत पर पुलिस ने होटल में दबिश दी तो कमरे से आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस का कहना है कि युवतियां बालिग थीं, मर्जी से आईं थीं इसलिए नाम पता नोट कर उनको छोड़ दिया गया। युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज अंतर्गत नगरई गेट स्थित खुशी होटल एंड रेस्टोरेंट का है, जहां देह व्यापार की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। यहां युवतियां और युवक होटल में रुके हुए थे। बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आते ही कमरों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। होटल के दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 103, 106, 107 और 108 कमरे अंदर से बंद थे। इनको खुलवाया गया तो अंदर चार युवक और पांच युवती आपत्तिजनक हालत में मिलीं। कमरों में बदबू आ रही थी। अंदर बीयर की केन बोतलों के आलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने चारों युवक, पांच युवतियों और काउंटर पर बैठे कर्मचारी अभिषेक को हिरासत में ले लिया।

मैनेजर अभिषेक ने बताया कि होटल पथरेकी निवासी जनित वर्मा का है। जो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। अभिषेक ने बताया चारों युवक सुबह ही युवतियों को साथ लेकर आए थे। उनके आने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने छापा मार दिया। क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवतियां ने बताया कि वे अपनी मर्जी से आईं थीं, इसलिए उन सभी का उनके स्वजन को बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया गया है। आराेपी चार युवकों के साथ मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम अमन गुप्ता निवास बदायूं, अनोज निवासी दतलाना सोरों, अनुज निवासी नगला गंगाराम मिरहची एटा, रविंद्र निवासी गरी कासगंज, होटल का मैनेजर अभिषेक निवासी नदरई गेट हैं।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 294 में कार्रवाई की गई है जबकि पकड़ी गई पांचों युवतियों का 151 में चालान किया गया है।

Govt Job Breaking 🔵 UPSSSC ने 397 पदों पर निकाली एक और भर्ती 🟠 हैवी सैलरी की इस नौकरी के लिए 20 जून से कर सकेंगे आवेदन 🟢 केवल 25 रूपये लगेगा परीक्षा शुल्क
Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Online Gaming Law Case : ‘अजीब देश है भारत’ सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर टीचर संजू ने बेटी संग लगाई आग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तां
Ganesh Chaturthi Business Boom : बाजार के लिए शुभ होंगे भगवान गणेश, देशभर में 30 हजार करोड़ का कारोबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?