CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy MSP Guidelines CG : खरीफ में पुराना या रबी का धान बेचने पर होगी कार्रवाई, ऐसे होगी पहचान

Paddy MSP Guidelines CG : खरीफ में पुराना या रबी का धान बेचने पर होगी कार्रवाई, ऐसे होगी पहचान

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share
Paddy MSP Guidelines CG
Paddy MSP Guidelines CG

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (Paddy MSP Guidelines CG) के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि इस खरीफ सीजन (Paddy MSP Guidelines CG) में केवल ताजा यानी इस सीजन का ही धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यदि कोई किसान रबी सीजन का धान या पुराना स्टॉक बेचना चाहता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने खरीफ में धान की बुवाई नहीं की है, वे समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच सकेंगे। खेतों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा, और भूमि रिकॉर्ड, आधार और बायोमेट्रिक जैसे दस्तावेजों से प्रमाणन के बाद ही किसानों को पात्र माना जाएगा।

खाद्य सचिव ने कहा, “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समर्थन मूल्य पर केवल उन्हीं किसानों से धान खरीदा जाए जिन्होंने वाकई खरीफ सीजन में फसल बोई है। कोई भी व्यक्ति पुराने या रबी के धान को इस प्रक्रिया में नहीं बेच सकेगा।” खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस बार भी किसान अपना पंजीयन ऑनलाइन कर सकेंगे, जिसमें आधार लिंक, भू-अधिकार अभिलेख और बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी रहेगा।

पुराना धान कैसे पहचाना जाएगा (Paddy MSP Guidelines CG)


अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की गुणवत्ता, रंग, नमी (moisture content) और दानों की स्थिति देखकर उसकी उम्र का अनुमान लगाया जाएगा। विशेषज्ञ और निरीक्षण दल मौके पर जाकर नमूने लेंगे और जांच करेंगे। पुराने धान में सामान्यतः नमी कम होती है और उसकी रंगत फीकी या भूरी हो जाती है, जबकि ताजे धान में रंगत हरी या सुनहरी और नमी ज्यादा होती है। इसके अलावा, खेत का फिजिकल वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया जाएगा, जिससे यह प्रमाणित होगा कि फसल खरीफ में ही बोई गई है।

किसानों के लिए जरूरी प्रक्रिया (Paddy MSP Guidelines CG)

केवल खरीफ सीजन में बोई गई धान ही खरीदी जाएगी।

पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा।

भू-अधिकार अभिलेख, आधार लिंक और बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा।

फसल का भौतिक सत्यापन ज़रूरी होगा।

Illegal Colony Action Raipur: बोरियाखुर्द–डुंडा में अवैध प्लाटिंग पर निगम सख्त, जमीन पर लगाया चेतावनी बोर्ड
Child SP Innovation Jangir Champa : 12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, कुर्सी में बैठते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले
बिलासपुर में ड्रायफ्रूट की दुकान में लगी आग, व्यापार विहार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया काबू
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट
प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को मिला अहम पद, मंत्री के OSD नियुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?